ताजा खबर

मुंबई इंडियंस के हेड कोच बनते ही कीरोन पोलार्ड ने दिया सुपर किंग्स को 'धोखा', अचानक लिया ये हैरान करने वाला फैसला

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड आईपीएल में मुंबई इंडियंस के हेड कोच बनाए गए हैं। MI में ये जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने एक बड़ा कदम उठा दिया है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Kieron Pollard said no to Super Kings
Kieron Pollard said no to Super Kings

Kieron Pollard said no to Super Kings: वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड आईपीएल में एक नए रोल में नजर आने वाले हैं। पिछले ही दिनों मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने एक बड़ा फैसला करते हुए इस कैरेबियाई धाकड़ खिलाड़ी को अपनी टीम का हेड कोच नियुक्त किया है। 

MI के हेड कोच बनते ही कीरोन पोलार्ड ने सुपर किंग्स को दिया झटका

मुंबई इंडियंस में मिली इस बड़ी जिम्मेदारी के कुछ ही दिन बाद कीरोन पोलार्ड ने एक हैरान करने वाला फैसला करते हुए सुपर किंग्स की टीम के साथ धोखा कर दिया है और चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी की दक्षिण अफ्रीका में खेलने वाली टीम जॉबर्ग सुपर किंग्स के लिए खेलने से इनकार कर दिया है।   

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

पोलार्ड ने SA20 की टीम जॉबर्ग सुपर किंग्स से खेलने से किया इनकार

SA20 के अगले सीजन के लिए 7 अक्टूबर को आयोजित नीलामी में कीरोन पोलार्ड को जोबर्ग सुपर किंग्स (JSK) ने खरीदा था। दिलचस्प बात यह है कि JSK, आईपीएल की चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ी फ्रेंचाइजी है, जबकि पोलार्ड सालों से मुंबई इंडियंस का अहम हिस्सा रहे हैं। ऐसे में पोलार्ड का पीली जर्सी वाली टीम के लिए खेलना फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं था। हालांकि, अब इस कहानी में नया मोड़ आ गया है। पोलार्ड ने जोबर्ग सुपर किंग्स की ओर से खेलने से इनकार कर दिया है।

जॉबर्ग सुपर किंग्स ने कीरोन पोलार्ड को ऑक्शन में खरीदा था

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, कीरोन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस का हेड कोच बनने के एक दिन बाद ही जोबर्ग सुपर किंग्स मैनेजमेंट को बता दिया कि वह आगामी SA20 सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। JSK ने नीलामी में पोलार्ड को 15 लाख रैंड (लगभग 85.73 लाख रुपये) में खरीदा था। उनके अचानक हटने से फ्रेंचाइजी को अब नए खिलाड़ी की तलाश करनी होगी।

यह भी पढ़े- शादाब खान ने नहीं मांगा DRS, फिर कैसे पलट गया फैसला? पाकिस्तान की जीत पर मचा हंगामा!

सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने पोलार्ड के इनकार को लेकर की पुष्टी

चेन्नई सुपर किंग्स ग्रुप के स्वामित्व वाली जोबर्ग सुपर किंग्स के CEO काशी विश्वनाथन ने भी पोलार्ड के हटने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, “पोलार्ड ने हमें बताया है कि वह जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए अगला सीजन खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हैं। अब हम उनके रिप्लेसमेंट की तलाश करेंगे।” गौरतलब है कि पोलार्ड 2010 से मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं और दुनिया भर में उसकी फ्रेंचाइजी टीमों के लिए खेलते रहे हैं।

मुंबई इंडियंस को नहीं है पोलार्ड के JSK से खेलने पर आपत्ति

कीरोन पोलार्ड के जोबर्ग सुपर किंग्स से हटने के फैसले को मुंबई इंडियंस के साथ उनकी लंबी वफादारी से जोड़कर देखा जा रहा है। पोलार्ड 2010 से MI परिवार का हिस्सा हैं और दुनियाभर में उसकी फ्रेंचाइजी टीमों से जुड़े रहे हैं। ऐसे में CSK ग्रुप की टीम के लिए खेलने से उनका पीछे हटना चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, मुंबई इंडियंस से जुड़े एक सूत्र ने क्रिकबज को बताया कि यह पोलार्ड का निजी फैसला है और फ्रेंचाइजी ने उन्हें कोई निर्देश नहीं दिए।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में