CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

टीम इंडिया की प्रैक्टिस में हुआ हादसा! शुभमन गिल चोटिल, बीसीसीआई ने आनन-फानन में इस खिलाड़ी को सौंपी कमान

भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे पर पहला टेस्ट मैच शुरू होने से पहले वॉर्मअप मैच के लिए बीसीसीआई ने कप्तान बदला है। प्रैक्टिस सेशन के दौरान शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद ये फैसला किया गया।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित अपडेट 3 मिनट पढ़ें
Team India Captain Shubman Gill
Team India Captain Shubman Gill

Team India tour of Sri Lanka: भारतीय क्रिकेट टीम के श्रीलंका दौरे पर जाते ही एक बड़ा हादसा हो गया और प्रैक्टिस सेशन के दौरान टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल चोटिल हो गए हैं। प्रैक्टिस में चोटिल होने के बाद बीसीसीआई ने तुरंत प्रभाव से कप्तानी में बदलाव करते हुए टीम के दूसरे स्टार खिलाड़ी केएल राहुल को कमान सौंप दी है।

वॉर्मअप मैच में शुभमन गिल नहीं, केएल राहुल संभाल रहे हैं कप्तानी

श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया कोलंबो में आज से श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ वॉर्मअप मैच के लिए उतरी है। जहां भारतीय टीम के लिए केएल राहुल टॉस करने उतरे और पहले दिन के खेल में वही टीम की कमान संभालने जा रहे हैं।

प्रैक्टिस के दौरान कप्तान शुभमन गिल को अंगुली में लगी चोट

गुरुवार को भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन में बल्लेबाजी के दौरान कप्तान शुभमन गिल को अंगुली में चोट लग गई। जिसके बाद उन्हें बाहर जाना पड़ा। बीसीसीआई ने गिल की चोट को देखते हुए एहतियात के तौर पर प्रैक्टिस मैच के पहले दिन उन्हें खेल से दूर रखने का फैसला किया है और इसी वजह से राहुल पहले दिन के खेल में कप्तानी करते हुए दिख रहे हैं।

यह भी पढ़े- IPL 2027 TRADE: CSK को चकमा देकर किंग खान ने खेला बड़ा दांव! KKR के नए कप्तान बनेंगे हार्दिक पंड्या?

श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ पहले दिन मैदान से दूर रहेंगे गिल

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। बोर्ड ने बताया कि कप्तान शुभमन गिल को गुरुवार को भारत की प्रैक्टिस के दौरान दाहिने हाथ की रिंग फिंगर में चोट लग गई। एहतियात के तौर पर, वह SLC XI के खिलाफ वार्म-अप मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे। BCCI की मेडिकल टीम उनकी प्रोग्रेस पर नज़र रख रही है।

दूसरे दिन शुभमन गिल खेल सकते हैं वॉर्मअप मैच

श्रीलंका क्रिकेट इलेवन और भारत के बीच शुक्रवार से कोलंबो में शुरू हुए वॉर्मअप मैच में श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले के पहले दिन शुभमन गिल मैदान में नहीं उतरेंगे और पूरा दिन केएल राहुल ही टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। लेकिन चोट की स्थिति के हिसाब से गिल दूसरे दिन खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में