IPL 2027: KKR के 5 खिलाड़ी, जिन्हें किया जा सकता है रिलीज
आईपीएल के इतिहास में 3 बार खिताब पर कब्जा कर चुकी किंग खान की मालिकाना हक वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन पिछले 2 साल से काफी साधारण रहा है।

KKR Predicted Released Players for IPL 2027: विश्व क्रिकेट में सबसे चर्चित टी20 टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन का इंतजार फिर से होने लगा है। 2027 में इस मेगा इवेंट का 20वां सत्र खेला जाएगा। जिसकी तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी है और टीमें इस वक्त खिलाड़ियों के आदान-प्रदान की प्लानिंग में जुटी हुई है
कोलकाता नाइट राइडर्स के 5 संभावित रिलीज खिलाड़ी
आईपीएल के अगले सीजन को लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स भी कुछ बड़े फैसले ले सकती है। आईपीएल 2024 में धमाकेदार अंदाज में खिताब जीतने के बाद पिछले दो सीजन से बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की ये टीम काफी फिसड्डी साबित हुई है, ऐसे में वो अब आईपीएल 2027 को लेकर कुछ खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है।
रोवमैन पावेल
कैरेबियाई टीम के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल से कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़े-बड़े फिनिश की उम्मीद थी, लेकिन अगर वह उन उम्मीदों पर पिछले सीजन बिल्कुल भी खरे नहीं उतर सके। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए और एक विदेशी खिलाड़ी होने के कारण उनकी जगह खतरे में पड़ सकती है। आईपीएल में विदेशी स्लॉट बेहद अहम होता है और हर फ्रेंचाइजी चाहती है कि उसका हर विदेशी खिलाड़ी मैच विनर साबित हो। ऐसे में पावेल का रिलीज होना तय माना जा रहा है।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले साल हुए मिनी ऑक्शन में स्पीड स्टार उमरान मलिक पर दांव लगाया था। अपनी 150 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार के लिए मशहूर उमरान मलिक को पूरे सीजन बाहर ही बैठना पड़ा। सनराइजर्स के लिए कमाल कर चुके उमरान पिछले कुछ साल से अपनी फॉर्म और फिटनेस से परेशान रहे हैं, और लेकिन लगातार महंगे साबित हुए हैं। लाइन-लेंथ पर नियंत्रण की कमी उनकी सबसे बड़ी कमजोरी रही है। केकेआर में बिना खेले ही उमरान मलिक की छुट्टी होना तय माना जा रहा है।
पंजाब के होनहार ऑलराउंडर खिलाड़ी रमनदीप सिंह पर आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जबरदस्त भरोसा दिखाया है। इस खिलाड़ी को पिछले 3 सीजन से केकेआर ने खूब मौके दिए, लेकिन 2026 में इस खिलाड़ी ने बुरी तरह से निराश किया। रमनदीप सिंह 2026 में 8 मैच खेलने में सफल रहे, लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीदों के हिसाब से नहीं रह पाया। ऐसे में लगता है कि केकेआर टीम मैनेजमेंट उन्हें रिलीज कर किसी और ऑप्शन को देख सकती है।
कैमरन ग्रीन
कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल मिनी ऑक्शन 2026 में एक हाई प्रोफाइल बोली लगाई थी, जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरन ग्रीन को लेने में 25 करोड़ रूपये लुटा दिए, लेकिन इस खिलाड़ी ने केकेआर की टीम को काफी निराश किया। इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर अपनी भारी-भरकम कीमत के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया ऐसे में केकआर उनके भविष्य पर बड़ा फैसला ले सकती है। फ्रेंचाइजी अक्सर महंगे खिलाड़ियों से लगातार शानदार प्रदर्शन की उम्मीद करती है और ऐसा नहीं होने पर उन्हें रिलीज करने से भी पीछे नहीं हटती।




