CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

LSG vs KKR मैच में युवा बल्लेबाज को गुस्सा दिखाना पड़ा भारी, BCCI ने लगाया जुर्माना; मिला डिमेरिट पॉइंट

LSG vs KKR मैच में ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड का शिकार होने वाले अंगकृष रघुवंशी को गुस्सा दिखाना पड़ा भारी, 20% मैच फीस जुर्माना और डिमेरिट पॉइंट मिला।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
LSG vs KKR मैच में Angkrish Raghuvanshi पर BCCI का जुर्माना और डिमेरिट पॉइंट
LSG vs KKR मैच में Angkrish Raghuvanshi पर BCCI का जुर्माना और डिमेरिट पॉइंट

LSG vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर 38 में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में कोलकाता के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी का गुस्सा उन पर भारी पड़ गया। मैच के दौरान उनके अनुशासनहीन व्यवहार के कारण BCCI ने सख्त कार्रवाई की है।

रघुवंशी पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। यह कार्रवाई IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन पर की गई है।

ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड के के कारण आउट दिए जाने पर भड़के रघुवंशी

दरअसल, केकेआर के अंगकृष रघुवंशी को कल खेले गए मुकाबले में फील्ड में बाधा डालने का दोषी पाया और उन्हें तीसरे अंपायर ने आउट दे दिया। इसी वजह से वह काफी नाराज नज़र आए। यह घटना कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के पांचवें ओवर में हुई। प्रिंस यादव की गेंद पर रघुवंशी ने मिड-ऑन की दिशा में शॉट खेला और रन लेने की कोशिश की। लेकिन बीच में रुकना पड़ा। हालांकि, उन्होंने वापस लौटने का प्रयास क्रीज की दूसरी साइड से किया। इसी दौरान फील्डर का थ्रो उनके शरीर से टकरा गया।

इसके बाद, लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपील कर दी। अपील पर थर्ड अंपायर ने रघुवंशी को ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट दे दिया और उनकी पारी 9 रनों से आगे नहीं बढ़ पाई। इस फैसले से KKR खेमा नाराज हो गया। पवेलियन लौटते समय रघुवंशी ने गुस्से में बल्ले से बाउंड्री कुशन पर जोरदार प्रहार किया और अपना हेलमेट डगआउट की तरफ फेंक दिया।

BCCI का सख्त एक्शन

इस युवा खिलाड़ी के व्यवहार को IPL कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन माना गया, जो मैच के दौरान उपकरण या मैदान की चीजों के साथ दुर्व्यवहार से संबंधित है।

BCCI ने उन पर मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया और एक डिमेरिट पॉइंट दिया। रघुवंशी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी के फैसले को मान लिया, जिसके बाद मामले को आगे नहीं बढ़ाया गया।

यह भी पढ़ें: Virat Kohli vs KL Rahul IPL Stats: कौन है असली King? DC vs RCB से पहले आंकड़ों में तुलना

मैच का रोमांचक हाल: सुपर ओवर में KKR की जीत

LSG vs KKR मैच बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने 20 ओवर में 155-155 रन बनाकर स्कोर बराबर कर दिया। मुकाबला सुपर ओवर में चला गया।

KKR के लिए रिंकू सिंह ने शानदार नाबाद 83 रनों की पारी खेली। सुपर ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स सिर्फ 1 रन बना सकी, जबकि कोलकाता की तरफ से रिंकू ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर जीत दिला दी। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 273 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में