IPL 2027: LSG के 5 खिलाड़ी, जिन्हें किया जा सकता है रिलीज
आईपीएल 2027 से पहले लखनऊ सुपरजायंट्स ने बड़ा फैसला लेते हुए अपनी टीम के लिए पिछले 2 सीजन से कप्तान रहे ऋषभ पंत को पहले से ही दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड कर लिया है।

LSG Predicted Released Players for IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग के 2026 के सीजन की समाप्ति के बाद से ही टीमों ने अगले सीजन के लिए प्लान बनाना शुरू कर दिया। 2027 में होने वाले आईपीएल के 20वें संस्करण से पहले लखनऊ सुपरजायंट्स ने बड़ा फैसला लेते हुए अपनी टीम के लिए कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव के साथ ट्रेड कर दिया।
लखनऊ सुपरजायंट्स के 5 संभावित रिलीज खिलाड़ी
आईपीएल 2022 में नई टीम के रूप में कदम रखने वाली लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए अब तक का सफर कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने कई स्टार खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा, लेकिन मन मुताबिक प्रदर्शन नहीं आ सका है। अब अगले सीजन में उनका लक्ष्य कम से कम प्लेऑफ हो सकता है और ऐसे में वो टीम में कुछ बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। तो चलिए इस आर्टिकल में आपको लखनऊ सुपरजायंट्स के 5 संभावित रिलीज खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।
एनरिक नॉर्किया
दक्षिण अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज रही एनरिक नॉर्किया का वक्त अब धीरे-धीरे ढलता जा रहा है। इस प्रोटियाज गेंदबाज ने एक समय अपने आपको एक बेहतरीन उभरते तेज गेंदबाज के रूप में साबित किया था। लेकिन चोट ने उनके करियर का काफी प्रभावित किया है और अब दक्षिण अफ्रीका से नजरअंदाज किए जाने के बाद आईपीएल से भी उनका प्रभाव कम हो रहा है। लखनऊ सुपरजायंट्स में उन्हें शामिल जरूर किया गया, बहुत कम मिले मौकों पर भी वो कुछ खास नहीं कर सके और उन्हें इसी वजह से रिलीज किया जा सकता है।
हिम्मत सिंह
भारतीय घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के होनहार खिलाड़ी हिम्मत सिंह को आईपीएल में पिछले कुछ सीजन से लगातार देखा जा रहा है। ये खिलाड़ी पिछले 2 सीजन से लखनऊ सुपरजायंट्स का हिस्सा हैं। उन्हें इस टीम के लिए कुछ मैच खेलने का मौका भी मिला, लेकिन वो ऐसा प्रदर्शन नहीं कर सके जैसी उम्मीद उनसे की जा रही है। अब हिम्मत सिंह को लखनऊ सुपरजायंट्स अगले सीजन शायद ही अपने पाले में रखना चाहेगी और उन्हें रिलीज करने का ही कदम उठाना सही समझेगी।
अर्शीन कुलकर्णी
भारत के अंडर-19 स्टार रहे अर्शीन कुलकर्णी को आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स ने मौका मिला। इस युवा खिलाड़ी को लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने कुछ मैच में खिलाया भी, लेकिन ये खिलाड़ी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सका। एक तरफ आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी ने जबरदस्त छाप छोड़ी लेकिन अर्शीन वो खेल नहीं दिखा सके जैसी उनमें काबिलियत रही है। ऐसे उन्हें लखनऊ की फ्रेंचाइजी अगले सीजन में रिलीज करना की बेहतर विकल्प मान सकती है।
जॉर्ज लिंडे
दक्षिण अफ्रीका के स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर खिलाड़ी जॉर्ज लिंडे को आईपीएल 2026 में पहली बार खेलने का मौका मिला। इस खिलाड़ी को लखनऊ सुपरजॉंयंट्स ने अपने पाले में लिया, लेकिन उन्हें बहुत कम मौके मिले, वहां वो प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर सके। जॉर्ज लिंडे की जगह लखनऊ सुपरजायंट्स चाहेगी कि किसी और अच्छे विदेशी खिलाड़ी का विकल्प मिनी ऑक्शन में देखे। ऐसे में वो रिलीज कर सकती है।
नमन तिवारी
भारत के लिए 2024 में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने वाले तेज गेंदबाज नमन तिवारी को लखनऊ सुपरजायंट्स ने 2026 के मिनी ऑक्शन में अपने साथ किया था। उत्तर प्रदेश के इस युवा तेज गेंदबाज के पास 145 किमी की रफ्तार से भी गेंद फेंकने की काबिलियत है, लेकिन लखनऊ सुपरजायंट्स में भारत के काफी ज्यादा तेज बॉलिंग ऑप्शन मौजूद है, ऐसे में नमन तिवारी को कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला और उन्हें अब रिलीज करना ही लखनऊ को सही लग सकता है।




