सूर्यकुमार यादव फिर से बनेंगे टीम के कप्तान! वर्ल्ड चैंपियन कप्तान की वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट
भारतीय क्रिकेट टीम को 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाने वाले पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे से टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। भारत को 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में ताज दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव को इसके बाद से ना सिर्फ कप्तानी से बल्कि टीम से ही बाहर का रास्ता दिखा दिया था, लेकिन अब इस दाएं हाथ के बल्लेबाज की फिर से वापसी का संकेत मिलने लगा है।
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर बड़ी अपडेट
बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक सूर्यकुमार यादव की वापसी का दरवाजा फिलहाल बंद नहीं हुआ है और वो अपने घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन के दम पर फिर से मैन इन ब्ल्यू में वापसी कर सकते हैं। बोर्ड ने साफ शब्दों में कहा है कि इसके लिए सूर्या को घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने होंगे, तभी वापसी मुमकिन है।
बीसीसीआई ने दिया संकेत, प्रदर्शन के आधार पर हो सकती है सूर्या की वापसी
एनडीटीवी इंडिया के अनुसार बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा,
"सूर्यकुमार यादव के लिए टीम इंडिया के दरवाजे अब भी खुले हैं। फिलहाल वह टीम की मौजूदा योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन अगर वह घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाते हैं तो वापसी के लिए पूरी तरह पात्र रहेंगे।"
सूर्यकुमार यादव को खराब प्रदर्शन की वजह से कप्तानी और टीम से बेदखल
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने कमाल की सफलता हासिल की, लेकिन उनका खुद का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा। वो पिछले काफी वक्त से खराब फॉर्म से गुजर रहे थे। ऐसे में बीसीसीआई ने वर्ल्ड चैंपियन कप्तान होने के बावजूद उन्हें टीम से बाहर कर दिया। अब टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई, लेकिन टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर लगातार हार का सामना करना पड़ा और इसी वजह से फिर से सूर्या की वापसी की खबरें उठने लगी हैं।




