CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

MI vs RCB Head-to-Head: किसका है IPL में दबदबा? आंकड़े कर देंगे हैरान!

IPL 2026 में 12 अप्रैल को MI vs RCB बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड क्या कहता है? जानें आंकड़े जो आपको चौंका देंगे।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
MI vs RCB Head-to-Head In IPL
MI vs RCB Head-to-Head In IPL

MI vs RCB Head-to-Head in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रविवार, 12 अप्रैल की शाम फैंस को एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा, जब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) आमने-सामने होंगी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेले जाने वाले इस मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि दोनों टीमों में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है और फैंस की नजर खास तौर पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) पर रहेगी, जो इस मुकाबले में एक बार फिर आमने-सामने नजर आएंगे। 

मौजूदा आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अभी तक उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। हार्दिक पांड्या की अगुआई में पांच बार की चैंपियन ने कोलकाता नाइट राइडर्स को शानदार अंदाज में हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद अगले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इसी वजह से पॉइंट्स टेबल में भी MI का हाल अच्छा नहीं है और तीन मैचों में 2 अंक के साथ आठवें स्थान पर है। 

यह भी पढ़ें: MI vs RCB Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 20, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दो धमाकेदार जीत के साथ अपने टाइटल को डिफेंड करने की जर्नी शुरू की थी लेकिन उनका विजय रथ भी गुवाहाटी जाकर थम गया। राजस्थान ने बेंगलुरु को 6 विकेट से बुरी तरह हराया। बड़ी हार के बावजूद पॉइंट्स टेबल में RCB अभी भी टॉप 5 में बनी हुई है और उसके तीन मैचों के बाद 4 अंक हैं। 

MI vs RCB Head-to-Head Stats: आंकड़ों में कौन है आगे?

आईपीएल में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच राइवलरी काफी बड़ी मानी जाती है, क्योंकि एक तरफ रोहित शर्मा तो दूसरी तरफ विराट कोहली होते हैं। हालांकि, आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो मुंबई का पलड़ा भारी मालूम पड़ता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें मुंबई ने 19 मैच जीते हैं, जबकि बेंगलुरु को 15 मुकाबलों में जीत मिली है।

अगर वानखेड़े स्टेडियम की बात करें तो यहां भी बेंगलुरु पर मुंबई भारी पड़ती है। दोनों के बीच खेले गए 11 मुकाबलों में MI ने 7 मैच जीते हैं, जबकि RCB को सिर्फ 4 मैचों में जीत मिली है। 

स्टेडियम के आधार पर MI vs RCB के हेड-टू-हेड आंकड़े

मैदान मुंबई इंडियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेनतीजा कुल मैच
बाराबाती स्टेडियम 1 1 0 2
एमए चिदंबरम स्टेडियम 0 2 0 2
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम 8 3 0 11
सेंट जॉर्ज पार्क 1 0 0 1
वांडरर्स स्टेडियम 0 1 0 1
वानखेड़े स्टेडियम 7 4 0 11
शेख जायद स्टेडियम 1 0 0 1
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम 0 3 0 3
डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी 1 0 0 1
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम 0 1 0 1
कुल 19 15 0 34
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 268 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में