CSE
Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3624 ZIM vs AUS +0.00%M3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3624 ZIM vs AUS +0.00%M3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%
ताजा खबर

मोहम्मद शमी की वापसी में कौन बन रहा रोड़ा? दिग्गज के बयान से सामने आई नई वजह

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टीम इंडिया से 2023 से ही दूर हैं। उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद से अब तक मौका नहीं मिल सका है।

Mohammed Shami's comeback
Mohammed Shami's comeback

Mohammed Shami's comeback: मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट के उन तेज गेंदबाजों में शामिल हैं, जिनकी काबिलियत पर शायद ही कभी सवाल उठे हों। लेकिन पिछले कुछ समय से टीम इंडिया में उनकी वापसी एक बड़ा सवाल बनी हुई है। साल 2023 से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे शमी ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करके अपनी फिटनेस और गेंदबाजी की धार का सबूत भी दिया है।

मोहम्मद शमी की वापसी ना होने पर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

इसके बावजूद जब भारतीय टीम के चयन की बारी आती है, तो उनका नाम उस तरह नजर नहीं आता, जिसकी उम्मीद फैंस कर रहे हैं। आखिर शमी के रास्ते में ऐसी कौन सी अड़चन है, जो उनके अच्छे प्रदर्शन के बावजूद वापसी में बाधा बन रही है? अब एक दिग्गज के बयान ने इस पूरे मामले को एक अलग ही दिशा दे दी है।

शमी के मामले में सिर्फ उम्र नहीं है जिम्मेदार

 मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने अपनी राय रखी है। उनके मुताबिक, शमी को टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने के पीछे सिर्फ उनकी उम्र को जिम्मेदार मानना सही नहीं होगा। शमी ने घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से यह दिखाया है कि वह अब भी गेंद से प्रभाव छोड़ने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में आकाश चोपड़ा ने इस पूरे मामले में एक अलग पहलू की ओर इशारा किया है, जो भारतीय टीम के मौजूदा संयोजन और चयन से जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़े- Asia Cup 2027: एशिया कप के लिए 6 टीमें हुईं तय, भारत-पाकिस्तान समेत इन टीमों की एंट्री!

अगर उम्र होती चयन का आधार, तो रोहित-विराट हो जाते बाहर

आकाश चोपड़ा ने मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर कहा कि "शमी को सिर्फ उम्र की वजह से टीम से बाहर नहीं रखा जा रहा है। अगर उम्र ही चयन का आधार होती, तो विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों का चयन भी सवालों के घेरे में आता, क्योंकि दोनों शमी से उम्र में बड़े हैं।"

आकाश चोपड़ा बोले- पहले जैसी नहीं दिख रही है शमी की ताकत

इसके बाद आगे उन्होंने कहा कि "शमी के मामले में उनकी चोटों का इतिहास ज्यादा महत्वपूर्ण है। शमी ने सर्जरी के बाद मैदान पर वापसी की और घरेलू क्रिकेट में भी गेंदबाजी की। उन्होंने विकेट भी हासिल किए, लेकिन वापसी के बाद उनकी गेंदबाजी की रफ्तार और पहले जैसी तेजी को लेकर सवाल उठे। शमी की गेंदबाजी में वो पुरानी इंटेंसिटी नजर नहीं आई, जो पहले उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती थी।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 274 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में