मोहम्मद सिराज ने टी20 क्रिकेट में 200 विकेट किए पूरे, इस आंकड़े को छूने वाले बने 11वें तेज गेंदबाज

मोहम्मद सिराज ने टी20 क्रिकेट में 200 विकेट हासिल करके इतिहास रच दिया है।

Sonu
Sonu

2 मिनट पढ़ें
Mohammed Siraj
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

Mohammed Siraj Completes 200 Wickets in T20: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने टी20 क्रिकेट में 200 विकेटों के आंकड़े को छू लिया है। सिराज ने यह उपलब्धि KKR vs GT मुकाबले में कप्तान अजिंक्य रहाणे को बोल्ड करने के बाद हासिल की। सिराज टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले 11वें तेज गेंदबाज बन गए हैं। वहीं, ओवरऑल टी20 क्रिकेट में 200 विकेट झटकने वाले दुनिया के 21वें गेंदबाज बन गए हैं। 

मोहम्मद सिराज के टी20 क्रिकेट में 200 विकेट पूरे 

सिराज ने यह कीर्तिमान रचने के लिए 174 मुकाबले खेलने पड़े हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज सिराज का टी20 करियर 2016 में शुरू हुआ था और वह 25.8 के औसत से 200 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 8.24 के इकॉनमी रेट से रन खर्च किए हैं। सिराज ने टी20 क्रिकेट में चार 4-fer ले चुके हैं। 4/17 सिराज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 

टी20 क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे अधिक विकेट लेने का कारनामा युजवेंद्र चहल ने किया है। चहल के नाम 341 मुकाबलों में 393 विकेट दर्ज हैं। चहल आईपीएल में भी सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में पहले नंबर पर काबिज हैं। 

खबर अपडेट हो रही है...

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में