ताजा खबर

T20I में पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज

क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में पारी की पहली ही गेंद पर गेंद को छक्के के लिए भेजना आसान नहीं होता है। लेकिन कुछ ऐसे बल्लेबाज हैं, जो पहली ही गेंद से काउंटर अटैक करने का दम भरते हैं।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Most Sixes off the First Ball of an Innings in T20Is
Most Sixes off the First Ball of an Innings in T20Is

Most Sixes off the First Ball of an Innings in T20Is:  टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाना किसी भी बल्लेबाज के आक्रामक इरादों को दिखाता है।  क्रिकेट इतिहास में एक से एक अटैकिंग बल्लेबाज हैं। जो पारी की पहली ही गेंद से गेंदबाजों पर काउंटर अटैक शुरू कर देते हैं।

इस तरह के अंदाज के लिए टीम इंडिया के युवा स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का कोई तोड़ नहीं है। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने करियर के करीब करीब 2 साल के सफर में ही खास छाप छोड़ी है। अभिषेक शर्मा ने इस मामले में वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं वो 6 बल्लेबाज जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में पारी की पहली ही गेंद पर सबसे ज्यादा छक्के लगाएं हैं। 

#1. अभिषेक शर्मा (भारत) – 7 बार

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा इस सूची में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में उन्होंने पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाकर सातवीं बार यह कारनामा किया। अपनी बेखौफ बल्लेबाजी के लिए मशहूर अभिषेक शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाना पसंद करते हैं। उनका यह रिकॉर्ड आक्रामक अंदाज की मिसाल है।

#2. शफीकुल्लाह शिनवारी (अफगानिस्तान) – 6 बार

अफगानिस्तान के बल्लेबाज शफीकुल्लाह शिनवारी इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छह बार पारी की पहली गेंद पर छक्का लगा चुके हैं। लंबे समय तक इस रिकॉर्ड के शीर्ष पर रहने वाले शिनवारी को अब भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पीछे छोड़ दिया है। यह आंकड़ा दिखाता है कि पहली गेंद से आक्रमण करना कितना खास कारनामा है।

#3. सूर्यकुमार यादव (भारत) – 5 बार

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव भी इस खास रिकॉर्ड की सूची में शामिल हैं। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पांच बार पारी की पहली गेंद पर छक्का लगा चुके हैं। अपनी 360 डिग्री बल्लेबाजी और मैदान के किसी भी कोने में शॉट खेलने की क्षमता के लिए मशहूर सूर्यकुमार शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाने में विश्वास रखते हैं। 

यह भी पढ़े- हैरी ब्रूक ने रचा इतिहास, ODI में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक; 22 दिन में टूट गया शुभमन गिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड

#4. पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) – 4 बार

आयरलैंड के अनुभवी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के विस्फोटक ओपनर्स में गिने जाते हैं। वह चार बार पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाने का कारनामा कर चुके हैं। स्टर्लिंग अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और पावरप्ले में तेजी से रन बनाने के लिए पहचाने जाते हैं। इस रिकॉर्ड में उनकी मौजूदगी उनके लंबे अनुभव और बेखौफ खेलने की शैली को दर्शाती है।

#5. कॉलिन मुनरो (न्यूजीलैंड) – 4 बार

न्यूजीलैंड के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज कॉलिन मुनरो भी इस सूची में शामिल हैं। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चार बार पारी की पहली गेंद पर छक्का लगा चुके हैं। मुनरो ने अपने करियर में आक्रामक बल्लेबाजी से खास पहचान बनाई और टी20 फॉर्मेट में बड़े शॉट खेलने की क्षमता दिखाई। इस उपलब्धि के साथ वह उन बल्लेबाजों में शामिल हैं, जो पहली गेंद से ही हमला करने का दम रखते हैं।

#6. मोहम्मद नवीद (यूएई) – 4 बार

यूएई के मोहम्मद नवीद ने भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चार बार पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाया है। इस उपलब्धि के कारण वह पॉल स्टर्लिंग और कॉलिन मुनरो के साथ इस सूची में संयुक्त रूप से मौजूद हैं।मोहम्मद नवीद अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं। इस उपलब्धि के साथ नवीद ने भी इस खास सूची में जगह बनाई है। यह रिकॉर्ड बताता है कि टी20 क्रिकेट में आक्रामक शुरुआत करने का अंदाज सिर्फ बड़ी टीमों के बल्लेबाजों तक सीमित नहीं है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 623 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में