ताजा खबर

हैरी ब्रूक ने रचा इतिहास, ODI में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक; 22 दिन में टूट गया शुभमन गिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान में खेली जा रही वनडे ट्राई सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ धमाकेदार दोहरा शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Harry Brook Fastest Double Century in ODIs
Harry Brook Fastest Double Century in ODIs

Harry Brook Fastest Double Century in ODIs: क्रिकेट में रिकॉर्ड बनते ही टूटने के लिए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में कब क्या हो जाए इसका अंदाजा ही नहीं लग पाता है और जब इसी बीच कोई रिकॉर्ड महज 22 दिनों में ध्वस्त हो जाए, तो पूरी दुनिया की नजरें उस खिलाड़ी पर टिक जाती हैं।

 हैरी ब्रूक ने जड़ा वनडे का सबसे तेज शतक

वनडे क्रिकेट में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जिस रिकॉर्ड को अपने नाम कर इतिहास रचा था, उसे इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने अपनी तूफानी पारी के दम पर पीछे छोड़ दिया है। श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में हैरी ब्रूक ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने का नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में पूरा किया दोहरा शतक

पाकिस्तान में खेली जा रही वनडे त्रिकोणीय सीरीज में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 22 अक्टूबर 2026 को रावलपिंडी में खेले गए वनडे मैच में हैरी ब्रूक ने गेंदबाजों की जमकर खबर ली। नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे इंग्लिश स्टार ब्रूक ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए महज 114 गेंदों में अपने 200 रन पूरे कर लिए। वह 116 गेंदों पर 202 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस ऐतिहासिक पारी में 21 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। 

वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले ब्रूक बने इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज

इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ ब्रूक वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज भी बन गए। इतना ही नहीं, उन्होंने इंग्लैंड के लिए वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड बेन स्टोक्स के नाम था, जिन्होंने 182 रन बनाए थे। ब्रूक की पारी ने इंग्लैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़े- भुवनेश्वर कुमार की वापसी ने दिलाई 'धुरंधर' की याद, रोहित शर्मा का रिएक्शन वायरल

शुभमन गिल का रिकॉर्ड महज 22 दिन में टूटा

हैरी ब्रूक की इस पारी ने हर किसी को चौंका दिया, खासकर भारतीय फैंस हैरान रह गए। क्योंकि इससे पहले वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम था। गिल ने 30 सितंबर 2026 को गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया था। उन्होंने अपनी पारी में नाबाद 223 रन बनाकर भारत को 406 रन का विशाल लक्ष्य हासिल करने में मदद की थी।

हैरी ब्रूक ने 114 गेंद में ठोका दोहरा शतक, गिल ने ली थी 117 गेंद

लेकिन गिल का यह रिकॉर्ड ज्यादा दिनों तक कायम नहीं रह सका। ब्रूक ने सिर्फ 114 गेंदों में 200 रन का आंकड़ा छूकर इस रिकॉर्ड को तीन गेंदों के अंतर से तोड़ दिया। गिल ने जहां 117 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया था, वहीं ब्रूक ने महज 22 दिन बाद उनसे आगे निकलकर वनडे क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया।

इंग्लैंड ने खड़ा किया 429 रन का विशाल स्कोर

ब्रूक की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 429 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस मुकाबले में ब्रूक के अलावा इंग्लैंड के अन्य बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान दिया। जो रूट ने 69 रन बनाए, जबकि विल जैक्स ने तेजतर्रार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 50 रन का योगदान दिया।

 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 491 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में