भुवनेश्वर कुमार की वापसी ने दिलाई 'धुरंधर' की याद, रोहित शर्मा का रिएक्शन वायरल
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इंटरनेशनल क्रिकेट में फिर से वापसी कर ली है। उनकी वापसी पर रोहित शर्मा का रिएक्शन सामने आया है।

Rohit Sharma’s reaction to Bhuvneshwar Kumar’s comeback: भारतीय क्रिकेट में कुछ खिलाड़ियों की वापसी सिर्फ मैदान पर उनकी मौजूदगी तक सीमित नहीं रहती, बल्कि अपने साथ कई दिलचस्प कहानियां भी लेकर आती है। लंबे समय बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार की वापसी ने क्रिकेट फैंस का ध्यान खींचा है। अपनी स्विंग गेंदबाजी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को परेशान करने वाले भुवी की वापसी के बीच अब रोहित शर्मा का एक रिएक्शन भी चर्चा में है। दरअसल, भुवनेश्वर कुमार को लेकर रोहित ने ऐसा फिल्मी कनेक्शन जोड़ दिया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। उनका यह रिएक्शन बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर' के अभिनेता अक्षय खन्ना की याद दिलाता है।
रोहित शर्मा का भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर रिएक्शन वायरल
भुवनेश्वर कुमार को करीब 4 साल के बाद फिर से वापसी की मौका मिला है। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें जैसे ही टी20 सीरीज के लिए चुना जाता है, वैसे ही भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा का एक रिएक्शन वायरल हो रहा है। जिसमें हिटमैन ने भुवी की तुलना धुरंधर फिल्म के अक्षय खन्ना के साथ की है।
रोहित ने भुवी को बताया धुरंधर फिल्म वाला अक्षय खन्ना
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। लंबे समय बाद टीम में लौटे भुवी को लेकर रोहित ने एक खास संदेश दिया और उनके शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई। अपनी सटीक लाइन-लेंथ और स्विंग गेंदबाजी के लिए मशहूर भुवनेश्वर कुमार से फैंस को एक बार फिर उसी पुराने अंदाज की उम्मीद है। अब देखना दिलचस्प होगा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ इस दौरे पर भुवी अपनी गेंदबाजी से किस तरह छाप छोड़ते हैं और टीम इंडिया के लिए कितने उपयोगी साबित होते हैं।
यह भी पढ़े- टी20 इंटरनेशनल में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले 3 बल्लेबाज
‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ शो में हिटमैन का बयान वायरल
न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की। ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ शो के दौरान रोहित ने भुवी की तारीफ करते हुए उनके कमबैक की तुलना बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना से की। दरअसल, शो में मौजूद अभिनेता चंकी पांडे ने रोहित से सवाल किया कि अक्षय खन्ना उन्हें किस क्रिकेटर की याद दिलाते हैं। गौरतलब है कि फिल्म 'धुरंधर' की शानदार सफलता के बाद अक्षय खन्ना एक बार फिर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हालांकि, इससे पहले वह लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रहे थे। ऐसे में अक्षय खन्ना और भुवनेश्वर कुमार के कमबैक के बीच यह दिलचस्प कनेक्शन चर्चा का विषय बन गया।
न्यूजीलैंड में रोहित शर्मा ने भुवी के अच्छे प्रदर्शन का जताया भरोसा
रोहित शर्मा ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अक्षय खन्ना का शानदार कमबैक उन्हें भुवनेश्वर कुमार की याद दिलाता है। भुवी ने आखिरी बार नवंबर 2022 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला था और अब उनकी वापसी ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं। रोहित ने भुवनेश्वर की काबिलियत पर भरोसा जताते हुए न्यूजीलैंड दौरे पर उनके अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद भी जाहिर की। हिटमैन ने कहा, “हम न्यूजीलैंड जा रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि वह बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।” रोहित के इस बयान से साफ है कि उन्हें भुवनेश्वर से काफी उम्मीदें हैं और वह चाहते हैं कि यह अनुभवी तेज गेंदबाज अपनी वापसी को यादगार बनाए।




