ताजा खबर

IPL 2027: मुंबई इंडियंस के नए कोचिंग स्टाफ का ऐलान, पोलार्ड संभालेंगे हेड कोच की जिम्मेदारी, उथप्पा समेत 4 दिग्गज भी जुड़े

आईपीएल में 5 बार खिताब जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस ने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने अपनी टीम में हेड कोच कीरोन पोलार्ड के बाद बाकी कोच का भी ऐलान कर दिया है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Mumbai Indians New Coaching Staff IPL 2027
Mumbai Indians New Coaching Staff IPL 2027

Mumbai Indians New Coaching Staff IPL 2027: आईपीएल 2027 से पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पिछले 6 साल से खिताब का इंतजार कर रही MI ने अब अपने कोचिंग ढांचे में बदलाव की शुरुआत कर दी है। सबसे पहले महेला जयवर्धने की जगह कीरोन पोलार्ड को टीम का नया हेड कोच बनाया गया। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने अपने गेंदबाजी और फील्डिंग कोचिंग डिपार्टमेंट में भी बदलाव किए हैं। अब नए सीजन के लिए रॉबिन उथप्पा, मिचेल मैक्लेनाघन, धवल कुलकर्णी और टी दिलीप जैसे नाम अलग-अलग पोजिशन के लिए शामिल हो गए हैं। 

जयवर्धने की जगह पोलार्ड को मिली मुंबई इंडियंस की हेड कोच की जिम्मेदारी

मुंबई इंडियंस ने 24 अक्टूबर को कीरोन पोलार्ड को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया था। इससे पहले वह टीम के बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभा रहे थे। पोलार्ड का मुंबई इंडियंस के साथ काफी पुराना रिश्ता रहा है। वह खिलाड़ी के तौर पर फ्रेंचाइजी को पांच आईपीएल खिताब जिताने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

महेला जयवर्धने के जाने के बाद अब पोलार्ड के कंधों पर टीम को दोबारा चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी होगी। उनके पास आईपीएल के साथ-साथ दुनियाभर की टी20 लीग में खेलने और काम करने का लंबा अनुभव है।

रॉबिन उथप्पा बैटिंग और मिचेल मैक्लेनाघन बने टीम के बॉलिंग कोच

मुंबई इंडियंस के नए कोचिंग सेटअप में रॉबिन उथप्पा को बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी दी गई है। उथप्पा भारतीय क्रिकेट के अनुभवी बल्लेबाज रहे हैं। आईपीएल में भी मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स जैसी  टीमों के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में उनका अनुभव युवा बल्लेबाजों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

वहीं न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनाघन को गेंदबाजी कोच की भूमिका में देखा जा रहा है। मैक्लेनाघन खुद मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेल चुके हैं और फ्रेंचाइजी के साथ उनका पुराना जुड़ाव रहा है।

यह भी पढ़े- IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में भूचाल! लसिथ मलिंगा समेत 3 दिग्गजों की छुट्टी

धवल कुलकर्णी को बनाया डेवलपमेंट बॉलिंग कोच 

इसके अलावा भारत के पूर्व तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है। वह युवा गेंदबाजों को तैयार करने और उनकी तकनीक में सुधार करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। धवल कुलकर्णी भी मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं और वो इस टी20 लीग में 92 मैचों का अनुभव रखते हैं। 

टी दिलीप संभाल सकते हैं फील्डिंग की जिम्मेदारी

भारतीय टीम के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप को मुंबई इंडियंस के नए फील्डिंग कोच के रूप में जोड़ा जा सकता है। भारतीय टीम के साथ उनका काम काफी चर्चा में रहा है। खासकर खिलाड़ियों की फील्डिंग और कैचिंग में सुधार के लिए उनके प्रयासों को सराहा गया है।

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ने 29 अक्टूबर को लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिन्सन से अलग होने की घोषणा की थी। ऐसे में फ्रेंचाइजी के कोचिंग सेटअप में बदलाव की प्रक्रिया साफ नजर आ रही है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 623 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में