CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

64 गेंदों में 173 रन… फिर मिला टीम इंडिया का बुलावा, नमन धीर की कहानी है बेहद खास!

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तिरूवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे मैच में पंजाब के ऑलराउंडर खिलाड़ी नमन धीर को डेब्यू का मौका मिला। उन्होंने पिछले ही दिनों अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 5 मिनट पढ़ें
Naman Dhir Journey
Naman Dhir Journey

Naman Dhir Journey: क्रिकेट के मैदान पर कुछ पारियां सिर्फ स्कोरबोर्ड नहीं बदलतीं, बल्कि एक खिलाड़ी की पूरी कहानी की दिशा बदल देती हैं। ऐसी ही एक तूफानी पारी ने नमन धीर का नाम अचानक सुर्खियों में ला दिया था। सिर्फ 64 गेंदों में 173 रन—गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाली इस विस्फोटक पारी ने दिखा दिया था कि इस खिलाड़ी के बल्ले में कितना दम है।

नमन धीर का टीम इंडिया के लिए डेब्यू तक का सफर

इसके बाद घरेलू क्रिकेट से लेकर आईपीएल तक नमन धीर ने लगातार अपनी पहचान मजबूत की और आखिरकार वह दिन भी आया, जिसका सपना हर क्रिकेटर देखता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ नमन धीर को टीम इंडिया की नेशनल कैप मिली और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया। 64 गेंदों की उस ऐतिहासिक पारी से लेकर भारतीय टीम की जर्सी पहनने तक, नमन धीर का सफर संघर्ष के पूरे सफर के बारे में जानते हैं।

शेर-ए-पंजाब टी20 में 64 गेंद में 173 रन की पारी ने बदली कहानी

पंजाब से आने वाले नमन धीर का नाम हम पिछले 2-3 साल से सुन रहे हैं। जहां वो आईपीएल में मुंबई इंडियंस से खेलते हुए नजर आते हैं। लेकिन इनकी  कहानी में एक ऐसा मोड़ आया, जिसने कुछ ही दिनों में उन्हें घरेलू क्रिकेट के एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी से टीम इंडिया की जर्सी तक पहुंचा दिया। शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में अमृतसर सूरमास की कप्तानी करते हुए नमन ने मोहाली किंग्स के खिलाफ सिर्फ 64 गेंदों में 173 रनों की ऐसी तूफानी पारी खेली, जिसने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनकी इस पारी में 16 चौके और 12 छक्के शामिल थे, जबकि शतक उन्होंने महज 37 गेंदों में पूरा किया। 

लेकिन 173 रन की यह पारी अचानक नहीं आई थी। नमन धीर पिछले कुछ समय से लगातार अपने प्रदर्शन से अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे थे। पंजाब क्रिकेट से निकलकर उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई और टी20 क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ उपयोगी ऑफ-स्पिन से भी प्रभावित किया। यही ऑलराउंड क्षमता उन्हें दूसरे खिलाड़ियों से अलग बनाती है।

IPL में मुंबई इंडियंस के लिए दिखाया दम

नमन धीर को आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने का मौका मिला और धीरे-धीरे उन्होंने टीम के फिनिशर के तौर पर अपनी पहचान बनाई। IPL 2025 में भी उन्होंने डेथ ओवर्स में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से प्रभाव छोड़ा। मुंबई इंडियंस के मुताबिक, उस सीजन उन्होंने डेथ ओवर्स में टीम के लिए 190 रन बनाए और इस चरण में उनका स्ट्राइक रेट 196 रहा।

इसके बाद IPL 2026 में नमन का प्रदर्शन और मजबूत हुआ। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 14 मैचों की 14 पारियों में 318 रन बनाए, उनका सर्वाधिक स्कोर 57 रहा और स्ट्राइक रेट 147.22 का रहा। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए।

नमन की खासियत सिर्फ रन बनाने तक सीमित नहीं है। वह जरूरत के मुताबिक बल्लेबाजी क्रम में अलग-अलग भूमिकाएं निभा सकते हैं और गेंद से भी विकल्प देते हैं। यही वजह है कि पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी उनके चयन पर बात करते हुए उनकी बल्लेबाजी की बहुमुखी क्षमता और उपयोगी ऑफ-स्पिन को भारतीय टीम के लिए एक अलग तरह का विकल्प बताया था।

यह भी पढ़े- तिलक वर्मा की लव स्टोरी के सस्पेंस से उठा पर्दा, आखिर कौन है उनकी गर्लफ्रेंड?

शेर-ए-पंजाब टी20 में जमकर बोला नमन धीर का बल्ला

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 में नमन धीर ने सिर्फ एक-दो पारियों से नहीं, बल्कि पूरे टूर्नामेंट में लगातार बल्ले से अपना दबदबा कायम किया। 10 मैचों की 10 पारियों में 655 रन, 72.78 की शानदार औसत और 217.61 के तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ वह टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उनके बल्ले से 49 चौके और 49 छक्के निकले, यानी 98 बाउंड्री के जरिए उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का जबरदस्त नमूना पेश किया। इस दौरान नमन ने 173, 117, 95 और 91 रन जैसी बड़ी पारियां खेलीं और अमृतसर सूरमास को खिताब तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बेस्ट बैटर और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के पुरस्कार से भी नवाजा गया।


आखिरकार भारतीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ तो नमन धीर को पहली बार सीनियर भारतीय टीम में जगह मिली।

वेस्टइंडीज के खिलाफ मिला टीम इंडिया का डेब्यू

27 सितंबर 2026 को तिरुवनंतपुरम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले वनडे में नमन धीर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और इसी मुकाबले के साथ नमन धीर ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपना ODI डेब्यू किया।

जिस खिलाड़ी ने कुछ ही समय पहले घरेलू टी20 मुकाबले में 64 गेंदों पर 173 रन ठोककर सनसनी मचाई थी, वही खिलाड़ी अब भारत की नीली जर्सी में दुनिया के सामने था। शेर-ए-पंजाब की उस ऐतिहासिक पारी से लेकर मुंबई इंडियंस के आईपीएल प्रदर्शन और फिर टीम इंडिया की नेशनल कैप तक—नमन धीर का सफर बताता है कि एक खिलाड़ी के लिए घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किस तरह राष्ट्रीय टीम के दरवाजे खोल सकता है।

टैग:IndiaNaman Dhir
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 358 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में