CSE
Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%
ताजा खबर

संजू, ईशान या श्रेयस अय्यर नहीं, ये 2 खिलाड़ी हैं टीम इंडिया के सबसे बड़े विलेन, आंकड़े खोल रहे हैं पोल

भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर सवालों के घेरे में रही है। यहां भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ ही संजू सैमसन व ईशान किशन पर सवाल उठे हैं।

Indian Cricket Team Tilak Verma & Axar Patel
Indian Cricket Team Tilak Verma & Axar Patel

Team India's performance in T20Is:  आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के पिछले दो टाइटल की वर्ल्ड चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम के वर्चस्व को यूके के दौरे पर तगड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया पिछले कुछ दिनों से यूनाइडेट किंगडम के दौरे पर है, जिसकी शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से हुई थी और फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेली जा रही है।

भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर पर उठ रहे हैं सवाल

ब्रिटेन की सरजमीं पर भारतीय टीम इस दौरे पर अब तक जीत का स्वाद नहीं चख सकी है। आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज में मैन इन ब्ल्यू का सूपड़ा साफ हुआ था, इसके बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ भी पहला मैच बारिश से खराब होने के बाद अगले दोनों ही मैचों में 2 लगातार हार मिली है। इसके बाद अब टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

संजू, ईशान और श्रेयस के प्रदर्शन को किया जा रहा है टारगेट

सबसे ज्यादा सवाल भारतीय टीम के बैटिंग ऑर्डर पर उठ रहे हैं, जिसमें मुख्य रूप से संजू सैमसन, ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर के फ्लॉप शो को लेकर टारगेट किया जा रहा है। हालांकि संजू सैमसन 3 मैच खेले और पूरी तरह से फ्लॉप रहे, तो वहीं ईशान किशन भी ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाए हैं और कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले से 5 पारी में एक फिफ्टी के अलावा कोई बड़ी पारी नहीं निकल सकी।

दो खिलाड़ी जिनके घटिया प्रदर्शन पर नहीं जा रहा ध्यान

लेकिन टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर में शामिल संजू सैमसन, ईशान किशन या फिर कप्तान श्रेयस अय्यर नहीं बल्कि टीम के लिए विलेन तो कोई और ही साबित हो रहा है। अभिषेक शर्मा के अलावा संजू, ईशान और अय्यर की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही है, लेकिन मिडिल ऑर्डर में खेल रहे 2 ऐसे खिलाड़ी जिनका प्रदर्शन खुद-ब-खुद पोल खोल रहा है।

तिलक वर्मा और अक्षर पटेल बने मिडिल ऑर्डर की मुसीबत

भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर में पिछले काफी समय से प्रमुखता से खेल रहे तिलक वर्मा और अक्षर पटेल के प्रदर्शन पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है, लेकिन ये दोनों ही बल्लेबाज हैं, जो भारतीय टीम के लिए गले की फांस बने हुए हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों के आंकड़े देख आप समझ जाएंगे कि पिछले कुछ वक्त से सबसे बड़ी मुसीबत बनते जा रहे हैं।

तिलक वर्मा ने पिछली 14 पारियों से किया है निराश

तिलक वर्मा ने आयरलैंड और इंग्लैंड के इस दौरे पर काफी निराश किया है। उनके बल्ले से आयरलैंड के खिलाफ एक पारी 55 रन की निकली थी, उसमें भी उन्होंने 46 गेंदों का सामना किया था, इसके अलावा 19, 13, 24* और 3 रन ही बना सके। वहीं अगर इस बल्लेबाज की पिछले 14 पारियों की बात करें तो वो 30 से भी कम की औसत से 321 रन ही बना सके हैं।

अक्षर पटेल का हाल तो और भी ज्यादा है बेहाल

वहीं अक्षर पटेल भारतीय टीम में भले ही एक स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में खेल रहे हैं, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी में अच्छा खासा मौका मिला है। अक्षर ने आयरलैंड के खिलाफ 15 और 14 के स्कोर किए थे, तो वहीं इस इंग्लैंड सीरीज में वो 3 पारी में अब तक 3, 2 और 10 रन ही बना सके हैं। इस खब्बू खिलाड़ी की पिछली 10 पारियां देखे तो वो 7.22 की औसत से सिर्फ 65 रन ही जोड़ सके हैं। ऐसे में साफ तौर पर कहा जा सकता है कि ये दोनों बल्लेबाज भारतीय टीम के लिए बोझ बनते जा रहे हैं। 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में