CSE
Toss Index591.5 −2.25%Match Index643.5 +4.27%TIX-SATO2699.3 −0.73%TIX-CPL2667.7 −2.25%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3602 GAW vs SLK +0.00%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%Toss Index591.5 −2.25%Match Index643.5 +4.27%TIX-SATO2699.3 −0.73%TIX-CPL2667.7 −2.25%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3602 GAW vs SLK +0.00%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%
ताजा खबर

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारते ही पाकिस्तान का बड़ा फैसला, 7 खिलाड़ियों को किया बाहर; हेड कोच भी बदला

इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से पीछे होने के कारण सीरीज गंवा चुका है। अब 9 सितंबर से एजबेस्टन में होने वाले मुकाबले से पहले मेहमान टीम ने 7 खिलाड़ियों की छुट्टी कर दी है। वहीं, अपना हेड कोच भी बदल दिया है।

Pakistan send seven players home and bring in Mike Hesson to coach for Birmingham test
Pakistan send seven players home and bring in Mike Hesson to coach for Birmingham test

ENG vs PAK: लॉर्ड्स टेस्ट में 194 रन की हार के बाद पाकिस्तान ने अपनी टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव किया है। इंग्लैंड के खिलाफ 9 सितंबर से एजबेस्टन में होने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले पाकिस्तान ने सात खिलाड़ियों को स्क्वाड से रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही टीम के टेस्ट कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है। इस फैसले के बाद मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक और सलमान अली आगा समेत कई प्रमुख खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया है।

पाकिस्तान ने तीसरे टेस्ट के लिए पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को स्क्वाड में शामिल किया है, जबकि सैम अयूब और अब्दुल्ला फजल की भी टीम में वापसी हुई है। वहीं, व्हाइट-बॉल टीम के हेड कोच माइक हेसन और बॉलिंग कोच एश्ले नॉफके अब टेस्ट टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे। सीरीज में इंग्लैंड पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है, ऐसे में पाकिस्तान के लिए यह बदलाव काफी अहम माने जा रहे हैं।

पाकिस्तान ने 7 खिलाड़ियों को किया रिलीज

तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, अवैस जफर और खुर्रम शहजाद को टेस्ट स्क्वाड से रिलीज कर दिया है। इनमें रिजवान और इमाम जैसे अनुभवी खिलाड़ियों का बाहर होना पाकिस्तान के लिए बड़ा बदलाव है।

इनकी जगह टीम में पांच ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। अराफात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बैग, मोहम्मद इमरान रंधावा और रजाउल्लाह को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले स्क्वाड में जगह मिली है। वहीं, स्क्वाड में सैम अयूब और अब्दुल्ला फजल को भी शामिल किया गया है। दोनों खिलाड़ियों के पास मिलाकर केवल 10 अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव है

टेस्ट टीम में कोचिंग स्टाफ भी बदला

पाकिस्तान ने टेस्ट टीम के कोचिंग सेटअप में भी बदलाव किया है। माइक हेसन और एश्ले नॉफके, जो पाकिस्तान की व्हाइट-बॉल टीम के क्रमशः हेड कोच और बॉलिंग कोच हैं, अब टेस्ट कोचिंग स्टाफ के साथ काम करेंगे। वहीं, टेस्ट टीम के मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को रिलीज किए जाने की खबर है। 

एजबेस्टन टेस्ट के लिए पाकिस्तान का स्क्वाड

बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, अज़ान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मुहम्मद इमरान, मोहम्मद इमरान जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), रजाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर) सैम अयूब, साजिद खान, सऊद शकील, शान मसूद, अब्दुल्ला शफीक, उबैद शाह। 

यह भी पढ़ें: 3 भारतीय खिलाड़ी जो जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं थे टीम इंडिया का हिस्सा, अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए हो सकती है वापसी

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 272 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में