3 करोड़ रुपये के चक्कर में पार्थिव पटेल ने छोड़ी चीफ सिलेक्टर की रेस? नई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
भारतीय क्रिकेट टीम के नए चीफ सेलेक्टर को लेकर बीसीसीआई तलाश कर रहा है। इसे लेकर बोर्ड ने आवेदन भी जारी कर दिए हैं, जिसमें पार्थिव पटेल ने आवेदन नहीं किया है।

Applications for Team India's New Chief Selector: दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई इन दिनों नए चीफ सेलेक्टर की तलाश में जुटा है। 4 अक्टूबर को अजीत अगरकर के कार्यकाल की समाप्ति के बाद से ही ये पद खाली पड़ा है और फिलहाल अंतरिम सेलेक्टर्स के हाथ में बागडौर है। लेकिन इसी बीच बोर्ड ने नए चीफ सेलेक्टर के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसमें पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल को सबसे प्रमुख दावेदार माना जा रहा था।
पार्थिव पटेल की दावेदारी में फंसा पेंच
अब पार्थिव पटेल को लेकर एक बड़ा पेंच फंसता नजर आ रहा है। क्योंकि उन्होंने आखिरी मोमेंट में आवेदन नहीं देने का फैसला किया है। इसके पीछे एक बहुत 3 करोड़ रूपये की सैलरी बड़ी वजह बनी है, जिससे पार्थिव पटेल ने इसमें अपनी दिलचस्पी को कम कर दिया है।
पूर्व विकेटकीपर ने आवेदन नहीं करने का किया फैसला
दरअसल, भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर को सालाना करीब 3 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाता है। क्रिकेट जगत में लंबे समय तक खेलने और अनुभव हासिल करने वाले पूर्व खिलाड़ियों के लिए यह जिम्मेदारी काफी अहम होती है, लेकिन कमाई के दूसरे अवसरों को देखते हुए कुछ बड़े नाम इस पद में दिलचस्पी नहीं दिखाते। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पार्थिव पटेल के आवेदन नहीं करने के पीछे भी यही आर्थिक पहलू हो सकता है। हालांकि, इस वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पार्थिव 3 करोड़ रूपये की सैलरी से नहीं है संतुष्ट
पार्थिव पटेल फिलहाल क्रिकेट से जुड़े कई पेशेवर कामों में सक्रिय हैं। वह आईपीएल में गुजरात टाइटंस के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हैं और इसके अलावा कमेंट्री में भी नजर आते हैं। इन अलग-अलग भूमिकाओं से उनकी सालाना कमाई 3 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में अगर वह टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर का पद संभालते हैं, तो उन्हें अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों में से कुछ छोड़नी पड़ सकती हैं। इससे उनकी कमाई पर भी असर पड़ने की संभावना है। यही वजह बताई जा रही है कि भारतीय क्रिकेट में अहम भूमिका निभाने का अवसर होने के बावजूद पार्थिव ने इस पद के लिए आवेदन नहीं किया। हालांकि, उनके फैसले के पीछे यही कारण है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
स्टार खिलाड़ियों की ओर से चीफ सिलेक्टर के पद के लिए आवेदन नहीं किए जाने के बीच अब इस जिम्मेदारी को लेकर नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि फिलहाल कार्यवाहक चीफ सिलेक्टर की भूमिका निभा रहे प्रज्ञान ओझा को ही स्थायी रूप से यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। मौजूदा चयन समिति में चार सदस्य हैं और टेस्ट क्रिकेट में खेलने के अनुभव के लिहाज से ओझा सबसे आगे हैं। वहीं, दूसरी ओर पूर्व भारतीय क्रिकेटर रमेश पोवार का नाम भी इस रेस में तेजी से उभरकर सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए आवेदकों में पोवार को प्रमुख दावेदार माना जा रहा है।




