CSE
Toss Index623.7 +2.03%Match Index579.1 +4.27%TIX-IWTO26108.5 +3.16%TIX-CPL2666.1 +2.03%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3594 GAW vs JK +0.00%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3589 TKR vs ABF −1.73%M3588 SNP vs BT −0.73%M3587 SA vs ZIM +4.27%M3586 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3585 SCO-W vs NLD-W +0.00%Toss Index623.7 +2.03%Match Index579.1 +4.27%TIX-IWTO26108.5 +3.16%TIX-CPL2666.1 +2.03%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3594 GAW vs JK +0.00%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3589 TKR vs ABF −1.73%M3588 SNP vs BT −0.73%M3587 SA vs ZIM +4.27%M3586 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3585 SCO-W vs NLD-W +0.00%
ताजा खबर

लॉर्ड्स में जब हर गेंदबाज पिट रहा था, तब प्रसिद्ध कृष्णा ने गेंदबाजी से कर डाला हैरतअंगेज कारनामा

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी वनडे मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 387 रन का स्कोर खड़ा किया।

Prasidh Krishna's stunning feat at Lord's
Prasidh Krishna's stunning feat at Lord's

Prasidh Krishna's stunning feat at Lord's:  क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में एक तरफ तो इंग्लैंड के बल्लेबाज भारत के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहे थे, तब प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी गेंदबाजी से वो कमाल कर डाला, जिसे जानकर आपको अपनी आंखों पर कभी यकीन ना होगा।

लॉर्ड्स में प्रसिद्ध कृष्णा ने कर डाला हैरतअंगेज कारनामा

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 387 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर डाला। इस दौरान अर्शदीप सिंह से लेकर प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, अक्षर पटेल जैसे हर गेंदबाज की खूब कुटाई हुई, लेकिन इसी बीच प्रसिद्ध कृष्णा ने अनोखा कारनामा कर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया।

प्रसिद्ध कृष्णा ने फेंकी लगातार 20 गेंद डॉट

भारतीय टीम इस मुकाबले में अपने मैच विनर गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गैरहाजिरी में मैदान में उतरी। ऐसे में प्रसिद्ध कृष्णा की जिम्मेदारी बढ़ गई। यहां दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और मैच में अपनी बॉलिंग से बड़ा हैरतअंगेज कारनामा कर डाला और लगातार 20 गेंद डॉट डालने का अविश्वसनीय रिकॉर्ड बना डाला।

मॉर्डन डे क्रिकेट में ये कमाल नहीं है आसान

मॉर्डन क्रिकेट में जहां एक तरफ बल्लेबाज हर गेंद में चौके या छक्के की तलाश में रहते हैं, वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने लगातार 20 गेंद बिना कोई रन दिए निकालकर वर्ल्ड क्रिकेट को हैरत में डाल दिया। कर्नाटक के इस गेंदबाज में 10-2-69-2 के आंकड़े दर्ज किए। ये देखने में तो लगता है कि काफी खराब है, लेकिन इस दौरान उन्होंने अपनी 60 गेंद में तो लगातार 20 गेंद डॉट फेंकी है।

ऐसा रही 20 गेंद लगातार डॉट फेंकने की पूरी कहानी

प्रसिद्ध कृष्णा ने भारतीय पारी का दूसरा ओवर फेंका। अपने स्पेल के इस पहले ओवर में उन्होंने 12 रन खर्च किए। इसके बाद पारी का चौथा ओवर लेकर आए और इसमें इंग्लिश ओपनर्स को रनों के लिए तरसा दिया। कृष्णा ने पहली गेंद में रन देने के बाद ओवर बिना कोई रन दिए निकाल दिया। इसके बाद पारी के छठे ओवर में तो उन्होंने सभी गेंड डॉट डाली। इसके बाद कृष्णा अपना चौथा और पारी का 8वां ओवर लेकर आए और ये भी उन्होंने मेडन डाल दिया। कहानी यहीं खत्म नहीं होती है और लगातार 2 ओवर मेडन करने के बाद 10वें ओवर की पहली 3 गेंद इस गेंदबाज ने डॉट डाली और लगातार 20 गेंद डॉट डालने का खास कमाल कर डाला।

टैग:Prasidh Krishna

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में