आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स में आया भूचाल, एक के बाद एक तीन कोच ने दिया इस्तीफा, अकेले रह गए पोंटिंग
आईपीएल की टीम पंजाब किंग्स में एक बड़ा भूचाल आ गया है। जहां उनकी टीम को कोचिंग स्टाफ में एक के बाद एक तीन बड़े कोच ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Punjab Kings' support staff for IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले साल होने वाले संस्करण से पहले हर किसी की नजरें मिनी ऑक्शन और ट्रेडिंग विंडो पर टिकी हैं। फ्रेंचाइजी इस वक्त दिसंबर में होने वाले ऑक्शन की तैयारी में जुट गई हैं, लेकिन इसी बीच पंजाब किंग्स के लिए ऐसी खबर है, कि उनके लिए इस वक्त सबसे बड़ी मुश्किल खिलाड़ियों से पहले अपने कोचिंग स्टाफ के पूल को पूरा करने की होगी।
पंजाब किंग्स में एक साथ 3 कोच ने छोड़ा साथ
आईपीएल में अब तक खिताब नहीं जीत सकी पंजाब किंग्स के लिए एक के बाद एक कोचिंग स्टाफ के 3 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद उनका सपोर्टिंग स्टाफ में हेड कोच रिकी पोंटिंग अकेले रह गए हैं, और बाकी की उनके सहयोगी टीम का साथ छोड़कर जा चुके हैं।
आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स में आया भूचाल
आईपीएल 2027 शुरू होने में अभी वक्त है, लेकिन पंजाब किंग्स में अभी से भूचाल मच गया है। जिस टीम ने पिछले सीजन की शुरुआत में अपने प्रदर्शन से उम्मीदें जगाई थीं, अब उसी फ्रेंचाइजी के सामने अपनी कोचिंग टीम को लेकर बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। एक के बाद एक तीन अहम चेहरे टीम से अलग हो चुके हैं और अब सवाल उठ रहा है कि आखिर पंजाब किंग्स में ऐसा क्या हुआ कि कोचिंग स्टाफ के तीन सदस्य बाहर हो गए?
बहुतुले के बाद हैडिन और जेम्स होप्स ने दिया इस्तीफा
सबसे पहले साईराज बहुतुले ने टीम का साथ छोड़ा और इसके बाद अब फील्डिंग कोच ब्रैड हेडिन और तेज गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स के इस्तीफे की खबर सामने आई है। यानी IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स के सपोर्ट स्टाफ में एक साथ तीन बड़ी जगहें खाली हो गई हैं। खास बात ये है कि हेडिन और होप्स दोनों का रिकी पोंटिंग के साथ पुराना कनेक्शन रहा है।
यह भी पढ़े- विराट कोहली आउट होते थे तो खाना नहीं खाते थे नाना पाटेकर! बचपन में खुद भी थे शानदार क्रिकेटर
अब पंजाब को एक साथ भरने होगी तीनों कोच की जगह
पंजाब किंग्स के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती अपनी खाली हुई कोचिंग सीटों को भरने की है। साईराज बहुतुले के बाद जेम्स होप्स और ब्रैड हैडिन के जाने से टीम के स्पिन, तेज गेंदबाजी और फील्डिंग—तीनों अहम विभागों में नए चेहरों की जरूरत है। रिपोर्ट्स के मुताबिक होप्स और हैडिन को ऑस्ट्रेलिया में नई कोचिंग जिम्मेदारियां मिली हैं, जिसके बाद दोनों ने फ्रेंचाइजी से अलग होने का फैसला किया। अब पंजाब किंग्स मैनेजमेंट संभावित उम्मीदवारों के नामों पर काम कर रहा है।
इन नामों पर मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ चर्चा होगी और उम्मीदवारों से बातचीत व इंटरव्यू की प्रक्रिया भी उनकी सहमति के बाद आगे बढ़ेगी। यानी अब इन तीनों पदों पर किसे जिम्मेदारी मिलेगी, इसका फैसला काफी हद तक पोंटिंग की पसंद पर निर्भर करेगा। आईपीएल 2027 की तैयारियों और नीलामी से पहले पोंटिंग को अपनी नई सपोर्ट टीम तैयार करनी होगी—और यही आने वाले दिनों में पंजाब किंग्स के लिए सबसे बड़ा सवाल बनने वाला है।




