IPL 2027: RR के 5 खिलाड़ी, जिन्हें किया जा सकता है रिलीज
2008 में इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई और इस टूर्नामेंट के पहले ही सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने खिताब पर कब्जा किया था। उनकी नजरें दूसरे टाइटल पर होंगी।

RR Predicted Released Players for IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच किसी से नहीं छुपा है। इस मेगा इवेंट में एक सत्र खत्म होते ही अगले की तैयारी शुरू हो जाती है। इसी तरह से आईपीएल 2027 की तैयारी अब शुरू होती नजर आ रही है और इसके लिए राजस्थान रॉयल्स भी हल्ला बोलने को उत्सुक दिख रही है।
राजस्थान रॉयल्स के 5 संभावित रिलीज खिलाड़ी
आईपीएल के इतिहास की पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के लिए 2026 का सीजन कमाल का रहा था, लेकिन वो खिताब से फिर से चूक गए। अब उनकी नजरें अगले सीजन में हर हाल में दूसरी बार चैंपियन बनने पर होगी। ऐसे में वो टीम में कुछ कमजोर कड़ी को दूर करने के लिए कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर उनके बेहतर विकल्प की तलाश कर सकती है।
शिमरोन हेटमायर
वेस्टइंडीज के मिडिल ऑर्डर के धाकड़ बल्लेबाजबल्लेबाज़ शिमरोन हेटमायर पिछले कुछ सीज़न से राजस्थान रॉयल्स के लिए मैच फिनिश करने की भूमिका में रहे हैं, लेकिन इस कैरेबियाई खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 में बहुत ही निराश किया है। हेटमायर के निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें बीच सीजन प्लेइंग-11 से भी ड्रॉप होना पड़ा। रहा। ऊंची सैलरी और खराब फॉर्म को देखते हुए राजस्थान उन्हें रिलीज करने का फैसला ले सकती है।
विग्नेश पुथुर
आईपीएल के अपने डेब्यू मैच में ही जबरदस्त प्रभाव छोड़ने वाले युवा स्पिन गेंदबाज विग्नेश पुथुर को पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स ने अपने पाले में किया था। इस खिलाड़ी ने 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था। इसके बाद वो राजस्थान रॉयल्स से जुड़े लेकिन उन्हें वहां 2026 में कोई मौका नहीं मिला। रॉयल्स में यश राज पूंजा जैसे युवा स्पिन गेंदबाज के अच्छे प्रदर्शन के बाद इस खिलाड़ी को 2027 सत्र से पहले रिलीज किया जा सकता है।
एडम मिल्ने
राजस्थान रॉयल्स की टीम में एक से एक विदेशी गेंदबाज हैं। जोफ्रा आर्चर से लेकर नांद्रे बर्गर और उनके साथ क्वेना मफाका जैसे युवा गेंदबाज हैं। ऐसे में टीम में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने का स्थान सुरक्षित नहीं है। एडन मिल्ने कमाल के तेज गेंदबाज हैं, लेकिन आईपीएल में वो कुछ खास प्रभावित नहीं कर सके हैं। ऐसे में इस खिलाड़ी को रिलीज कर रॉयल्स किसी और युवा तेज गेंदबाज पर दांव लगाने के बारे में सोच सकती है।
संदीप शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम में खेल चुके तेज गेंदबाज संदीप शर्मा आईपीएल में सबसे कामयाब गेंदबाजों में से एक हैं। संदीप शर्मा ने अपनी स्विंग से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया और वो इस लीग में कई टीमों के लिए कमाल कर चुके हैं। पिछले कुछ सीजन से राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे इस गेंदबाज की धार अब कम होने लगी है। संदीप शर्मा का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में कुछ खास नहीं रहा और उन्हें प्लेइंग-11 से भी ड्रॉप होना पड़ा। जिसके बाद अब इस खिलाड़ी को राजस्थान रॉयल्स अगले सत्र से पहले रिलीज कर सकती है।
कुलदीप सेन
भारतीय क्रिकेट टीम की कैप पहन चुके तेज गेंदबाज़ कुलदीप सेन ने आईपीएल में खुद को साबित किया था और उन्हें टीम इंडिया में मौका मिला था। लेकिन इस गेंदबाज में पिछले कुछ सत्र से इतना ज्यादा प्रभाव नहीं देखा गया है। 2022 में आईपीएल में डेब्यू करने वाले कुलदीप सेन चोट और खराब फॉर्म से परेशान होते रहे हैं और इसी वजह से उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 2026 में कोई भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया और अब माना जा रहा है कि उन्हें राजस्थान रॉयल्स अगले सीजन से पहले रिलीज कर सकती है।




