CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL 2026: बेंगलुरु में RCB का धमाका, CSK को लगातार तीसरी बार हराया; सरफराज का तूफानी पचासा भी बेकार

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 43 रनों से जीत दर्ज की। जानिए RCB vs CSK मैच का पूरा हाल।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
RCB's 43 runs win over CSK in IPL 2026
RCB's 43 runs win over CSK in IPL 2026

RCB vs CSK: IPL 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स  (Chennai Super Kings) को 43 रन से हरा दिया। बेंगलुरु के M. Chinnaswamy Stadium में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 250/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 19.4 ओवर में 207 रन पर ऑलआउट हो गई। आरसीबी के टिम डेविड को तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

251 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन जल्दी पवेलियन लौट गए, जिससे टीम दबाव में आ गई। इसके बाद सरफराज खान ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 50 रन की शानदार पारी खेली और टीम को संभालने की कोशिश की। हालांकि दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे और चेन्नई की टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई। प्रशांत वीर ने 43 और जेमी ओवरटन ने 37 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

टिम डेविड की तूफानी पारी से RCB  खड़ा हुआ विशाल स्कोर

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। कोहली 18 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि फिल सॉल्ट ने 30 गेंदों में 46 रन की पारी खेली। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 50 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

पारी के अंतिम ओवरों में कप्तान रजत पाटीदार और टिम डेविड ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। पाटीदार ने सिर्फ 19 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के शामिल रहे। वहीं टिम डेविड ने चेन्नई के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोलते हुए 25 गेंदों में नाबाद 70 रन ठोक दिए। उनकी इस विस्फोटक पारी में 3 चौके और 8 छक्के शामिल रहे, जिसकी बदौलत आरसीबी 250 रन के विशाल स्कोर तक पहुंच गई। CSK की तरफ से अंशुल कम्बोज, शिवम दुबे और जेमी ओवरटन ने 1-1 विकेट लिया। 

यह भी पढ़ें: RCB के IPL में 5 सबसे बड़े टोटल, CSK के खिलाफ 250 रन बनाकर रचा इतिहास

भुवनेश्वर कुमार की अगुआई में चमकी गेंदबाजी

250 रन के बड़े लक्ष्य का बचाव करते हुए आरसीबी के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। जैकब डफी ने शुरुआती झटके देते हुए रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन को जल्दी आउट कर दिया। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट झटके और चेन्नई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। क्रुणाल पांड्या और अभिनंदन सिंह ने भी 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि सुयश शर्मा को 1 सफलता मिली।

RCB के गेंदबाजों के सामने चेन्नई की टीम लगातार दबाव में रही और आखिरकार 207 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ आरसीबी ने सीजन में एक और महत्वपूर्ण जीत दर्ज की और अपने घरेलू मैदान पर दमदार प्रदर्शन किया। चेन्नई के खिलाफ पिछले तीन मैचों में बेंगलुरु की यह लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले पिछले सीजन के दोनों मैचों में आरसीबी ने ही बाजी मारी थी। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 287 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में