CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%
ताजा खबर

श्रेयस अय्यर 16 दिन में ही कप्तानी के टेस्ट में बुरी तरह से हुए फेल, वो 15 अनचाहे रिकॉर्ड, जिसने लगाया कभी ना मिटने वाला दाग

श्रेयस अय्यर को पिछले ही महीनें टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान नियुक्त किया गया था। जिसके बाद उन्होंने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ दो लगातार सीरीज में वाइटवॉश का सामना किया।

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer

Shreyas Iyer's Captaincy Report Card: क्रिकेट में कप्तानी सिर्फ मैदान पर फैसले लेने का नाम नहीं होती, बल्कि दबाव के बीच टीम को संभालने की कला भी होती है। लेकिन श्रेयस अय्यर के लिए कप्तानी का शुरुआती सफर किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा।

श्रेयस अय्यर को बहुत उम्मीदों के साथ सौंपी गई थी कप्तानी

वर्ल्ड चैंपियन कप्तानसूर्यकुमार यादवको हटाकर बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर के कंधों पर कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी। श्रेयस अय्यर ने घरेलू क्रिकेट से लेकर आईपीएल में अपनी लीडरशिप स्किल्स से खासा प्रभावित किया था और यही वजह थी कि उन्हें टीम इंडिया की टी20 इंटरनेशनल कप्तानी दी गई।

16 दिन में अय्यर की कैप्टेंसी दामन पर लगे अमिट दाग

भारतीय क्रिकेट टीम श्रेयस अय्यर की अगुवाई में बहुत सारी उम्मीदों के साथ यूके के दौरे पर रवाना हुई। माना जा रहा था कि टीम इंडिया में अब एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है, लेकिन साल या महीनें नहीं बल्कि 16 दिन की कप्तानी में ही श्रेयस अय्यर की कप्तानी की पोल खुलकर सामने आ गई।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में बने 15 शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाने के साथ ही 3 अलग-अलग फ्रेंचाइजी टीमों को फाइनल तक पहुंचानें वाले कप्तान रहे श्रेयस अय्यर यहां इंटरनेशनल लेवल पर कप्तानी के पहले ही टेस्ट में फेल हो गए और उनके दामन पर ऐसे दाग लगे हैं कि वो अब कभी नहीं मिल सकते हैं। आयरलैंड से 2 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 0-2 से क्लीन स्वीप का सामना किया, तो वहीं इंग्लैंड में 5 मैचों की सीरीज को 0-4 से गंवा दिया। उनकी कप्तानी में भारत ने 7 मैच में 6 मैच हारे और 1 मैच बारिश से धुला। 

अय्यर की कप्तानी का रिपोर्ट कार्ड

आयरलैंड जैसी दोयम दर्जे की टीम से मैच और सीरीज हार से लेकर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में शर्मनाक हार के साथ ही साढ़े साल साल से चले आ रहे बादशाहत को भी श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खत्म होते देखा गया। इतना ही नहीं अय्यर के नेतृत्व में टीम इंडिया के साथ 15 ऐसे शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़े हैं, जिसे कभी भुलाया या मिटाया नहीं जा सकता है।

#1. पहली बार आयरलैंड के खिलाफ इंटरनेशन मैच हारे

#2. पहली बार आयरलैंड के खिलाफ सीरीज हारे

#3. पहली बार लगातार 7 टी20 इंटरनेशनल में जीत को तरसी टीम इंडिया

#4. टी20 इंटरनेशनल में पहली बार 100+ रन से हारे

#5. टी20 इंटरनेशनल में 125 रन से सबसे बड़ी हार

#6. टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे कम स्कोर बनाया (76/10)

#7. 12 साल बाद इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज हारे

#8. 7 साल बाद बैक टू बैक T20 सीरीज हारे

#9. पहली बार 2 भारतीय बॉलर ने एक ही T20 में दिए 60+ रन

#10. पहली बार ब्रिस्टल में कोई इंटरनेशनल मैच हारे

#11. टी20 इंटरनेशनल में पहली बार भारत के खिलाफ 200+ की पार्टनरशिप

#12. पहली बार टी20 इंटरनेशनल  में भारत के खिलाफ 250+ का टोटल

#13. टी20 इंटरनेशनल  में 1605 दिनों की बादशाहत छिन गई

#14. एक टी20 इंटरनेशनल सीरीज में पहली बार 4 मैच हारे

#15. पहली बार बिना कोई मैच जीते गंवाई बैक टू बैक टी20 इंटरनेशनल  सीरीज

टैग:India

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में