ताजा खबर

क्या फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बनेंगे रोहित शर्मा? नीता अंबानी संग सीक्रेट मीटिंग ने बढ़ाई हलचल

आईपीएल की सबसे सफलतम टीम मुंबई इंडियंस ने 2024 में रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तान नियुक्त किया था। उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 2 मिनट पढ़ें
Rohit Sharma and Nita Ambani
Rohit Sharma and Nita Ambani

Will Rohit Sharma become Mumbai Indians captain again: आईपीएल के सबसे सफलतम कप्तान, जिन्होंने एक टीम को 5 बार चैंपियन बनाया। उस कप्तान को फ्रेंचाइजी ने 2024 में अचानक ही टीम की कप्तानी से बेदखल कर हार्दिक पंड्या को नया कप्तान बना दिया। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई पलटन के पतन की शुरुआत देखने को मिली।

क्या रोहित शर्मा फिर से बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?

हार्दिक की लीडरशिप में लगातार 3 सीजन तक फिसड्डी रहने वाली मुंबई इंडियंस का हाल देखकर अब लगता है कि फ्रेंचाइजी की मालकिन को फिर से अपने सबसे बड़े कप्तान रोहित शर्मा की याद आ गई है, तो क्या हार्दिक पंड्या को हटाकर फिर से हिटमैन को कप्तानी देने की तैयारी है? ये सवाल अचानक ही अब चर्चा में आ गया है।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

लंदन में क्यों हुई रोहित शर्मा और नीता अंबानी की मुलाकात

रोहित शर्मा और नीता अंबानी की एक तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, इसके बाद ये सवाल हर किसी के मन में उठने लगा है कि ये दिग्गज बल्लेबाज एक बार फिर से कप्तान के रूप में वापसी करने जा रहा है। इस वायरल तस्वीर ने अचानक ही हलचल बढ़ा दी है। लेकिन फिलहाल ऐसी कोई खबर नहीं है। तो चलिए जानते हैं आखिर अचानक ही क्यों रोहित शर्मा और नीता अंबानी की सीक्रेट मीटिंग हुई।

रोहित और नीता MI लंदन का सपोर्ट करने के दौरान बैठे थे एकसाथ

दरअसल रोहित शर्मा इन दिनों लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। इसी बीच द हंड्रेड लीग टूर्नामेंट में MI लंदन के सपोर्ट में मैच में रोहित शर्मा पहुंचे थे। टीम की मालकिन नीता अंबानी वहां मौजूद थी, ऐसे में मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ नीता अंबानी बैठी हुई दिखाई दी। इस दौरान ये मुलाकात सिर्फ टीम के सपोर्ट करने के लिहाज से हुई है और इसमें कप्तानी जैसे मुद्दे पर बात नहीं हुई है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 644 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में