CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3634 ENG vs SL +0.00%M3633 NC vs LIM +0.00%M3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3634 ENG vs SL +0.00%M3633 NC vs LIM +0.00%M3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%
ताजा खबर

रोहित शर्मा के संन्यास विवाद के बाद हिल गई अगरकर की कुर्सी! BCCI लेने जा रही बड़ा फैसला, इस दिग्गज को मिल सकती है जिम्मेदारी

भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की कुर्सी पर संकट मंडरा रहा है। रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर उपजे विवाद के बाद अब चीफ सेलेक्टर्स की कुर्सी पर आंच आ गई है।

Chief Selector Ajit Agarkar and Rohit Sharma
Chief Selector Ajit Agarkar and Rohit Sharma

Chief Selector Ajit Agarkar's position in Danger: इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर करारी हार और रोहित शर्मा को वनडे से संन्यास दिलाने की खबर ने अब भारतीय क्रिकेट में बड़ा बवाल मचा दिया है। जिसके अब साइड इफेक्ट के संकेत देखने को मिल रहे हैं और इसकी सीधी आंच खिलाड़ियों पर नहीं बल्कि टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर की अजीत अगरकर की कुर्सी तक आ पहुंची है। 

रोहित शर्मा को संन्यास दिलाते-दिलाते खुद खतरें में पड़ी चीफ सेलेक्टर की कुर्सी

भारत के पूर्व ऑलराउंडर और मौजूदा चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का पद खतरें में बताया जा रहा है और उनकी छुट्टी होना तय नजर आ रहा है, तो वहीं उनकी जगह भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रहे वीवीएस लक्ष्मण को नया चीफ सेलेक्टर नियुक्त किया जा सकता है। ये सभी खबरें रोहित शर्मा के संन्यास ससे उठे बवाल के बाद सामने आ रही है।

रोहित के संन्यास की खबरों ने अजीत अगरकर की बढ़ाई टेंशन

पहले माना जा रहा था कि टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर के रूप में अजीत अगरकर का कार्यकाल 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक बढ़ा दिया जाएगा। लेकिन इंग्लैंड दौरे के दौरान अचानक खबर आई कि रोहित शर्मा का करियर खत्म होने वाला है और लॉर्ड्स वनडे उनका आखिरी मैच हो सकता है। जिसमें खुद रोहित ही रिटायरमेंट ले सकते हैं।

खुद बीसीसीआई ने संन्यास की खबरों का किया था खंडन

इसके बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बयान दिया कि रोहित शर्मा टीम की योजनाओं का हिस्सा रहेंगे तो खेलते रहेंगे। बताया गया कि यह बयान चीफ सेलेक्टर से सलाह लिए बिना दिया गया था। यहीं से मामला और उलझ गया और यहां से बीसीसीआई और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के बीच अनबन की खबरें खुलकर सामने आने लगी।

यह भी पढ़े- 3 भारतीय बल्लेबाज जो श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में लगा सके हैं दोहरा शतक

वीवीएस लक्ष्मण बनाए जा सकते हैं अगले चीफ सेलेक्टर

अजीत अगरकर को किसी भी तरह बोर्ड अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए नहीं देख रहा है। ऐसे में अब बीसीसीआई के कुछ अधिकारी वीवीएस लक्ष्मण को नया चीफ सेलेक्टर बनाने पर विचार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि लक्ष्मण की बात खिलाड़ियों पर ज्यादा असर डालती है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी भी उनकी सलाह को गंभीरता से लेते हैं। इसी वजह से उनका नाम तेजी से चर्चा में है।

बोर्ड के सामने खुले हैं 2 विकल्प

हालांकि अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। सितंबर की AGM में हो सकता है फैसला रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई की सितंबर में होने वाली वार्षिक आम बैठक यानी AGM में इस मुद्दे पर फैसला लिया जा सकता है। जिसमें बोर्ड के सामने दो विकल्प माने जा रहे हैं

  1. अगरकर को एक साल का एक्सटेंशन दिया जाए।
  2. या फिर वीवीएस लक्ष्मण को नई जिम्मेदारी सौंप दी जाए।

श्रीलंका दौरा अजीत अगरकर को दे सकता है संजीवनी

फिलहाल दोनों विकल्पों पर चर्चा चल रही है। लेकिन इसी बीच इंग्लैंड-आयरलैंड में हार के बाद अगरकर का भविष्य सिर्फ मीटिंग पर नहीं, बल्कि टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे पर प्रदर्शन पर भी निर्भर माना जा रहा है। अगर भारत श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज जीत जाता है तो अगरकर का कार्यकाल आगे बढ़ने की संभावना मजबूत हो सकती है। लेकिन अगर नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे तो बदलाव की संभावना भी बढ़ सकती है।

रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर टीम मैनेजमेंट में अलग-अलग राय

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो टीम इंडिया से जुड़े कुछ लोग नहीं चाहते कि रोहित शर्मा 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलें। बताया जा रहा है कि इंग्लैंड दौरे के दौरान इस मुद्दे पर बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारियों से भी चर्चा हुई थी। रोहित शर्मा से भी बातचीत हुई, लेकिन जैसे ही दूसरे वनडे में वह आउट हुए, उनके आखिरी मैच की खबर सामने आ गई।

संन्यास की खबरों के बीच हिटमैन ने बल्ले से दिया करारा जवाब

इन खबरों के बाद सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद शुरू हो गया। इसके अगले ही दिन बीसीसीआई सचिव ने साफ किया कि रोहित टीम की योजनाओं का हिस्सा रहेंगे तो खेलते रहेंगे। इसके बाद रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे में शानदार 138 रन की पारी खेलकर अपने आलोचकों को जवाब दिया। हालांकि भारत वह मुकाबला जीत नहीं पाया।

रोहित को लेकर सेलेक्टर्स के बीच भी बंटी राय

रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ सेलेक्टर्स का मानना है कि 2027 वर्ल्ड कप जीतना मुश्किल होगा अगर टीम पुराने खिलाड़ियों पर ज्यादा निर्भर रही। वहीं कुछ बीसीसीआई अधिकारी सोशल मीडिया और जनता की प्रतिक्रिया को भी ध्यान में रखकर अपनी रणनीति बदलते नजर आ रहे हैं। यानी इस मुद्दे पर बोर्ड के अंदर भी पूरी तरह एक जैसी राय नहीं है।

बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग पर टिकी हैं नजरें

इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे में भारत को 10 में से 8 मैचों में हार मिली थी। इन हारों की समीक्षा के लिए एक बैठक होनी थी, लेकिन अभी तक नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया की तबीयत खराब होने की वजह से यह बैठक टल गई। अब उम्मीद है कि सितंबर में यह रिव्यू मीटिंग होगी, जिसमें मुख्य कोच गौतम गंभीर भी ऑनलाइन शामिल हो सकते हैं। अब सबकी नजर सितंबर में होने वाली बीसीसीआई AGM और श्रीलंका टेस्ट सीरीज के नतीजों पर रहेगी।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में