CSE
Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%
ताजा खबर

2023 वर्ल्ड कप से अब तक ODI में कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन? आंकड़ों में जानिए पूरी रिपोर्ट

भारतीय क्रिकेट टीम में रोहित शर्मा का बहुत बड़ा नाम रहा है। उन्होंने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में अपने बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया है, लेकिन अब वनडे वर्ल्ड कप 2027 में उनका पत्ता साफ होने की खबर है।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

Rohit Sharma's performance since the 2023 ODI World Cup:  भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा से बीसीसीआई पीछा छुड़ाना चाहती है। दाएं हाथ के इस खतरनाक सलामी बल्लेबाज के अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की स्कीम से बाहर कर रही है और इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में उनका आखिरी वनडे मैच माना जा रहा है।

रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलों के बीच रिपोर्ट कार्ड

रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलें तेज होती जा रही हैं। ये वो खिलाड़ी है, जो पिछले करीब 2 दशक से टीम इंडिया की इंटरनेशनल क्रिकेट में सेवाएं दे रहा है और अब इस खिलाड़ी को खत्म माना जाने लगा है। रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो रोहित शर्मा के लिए वर्ल्ड कप में खेलना मुश्किल है।

2023 के वर्ल्ड कप के बाद कैसा रहा है हिटमैन का प्रदर्शन

फिटनेस में दिक्कतें और फॉर्म में निरंतरता की कमी की वजह से रोहित शर्मा को बीसीसीआई वर्ल्ड कप के लिए नहीं देख रही है और उनकी जगह किसी युवा बल्लेबाज को तैयार करने की योजना बना रही है। लेकिन अब सवाल ये खड़ा होता है कि रोहित शर्मा का 2023 के वर्ल्ड कप से अब तक वनडे में कैसा प्रदर्शन रहा है।

क्या इस दौरान उनका खेल औसत रहा है या फिर उन्होंने टीम में एक खास भूमिका अदा की है। तो चलिए इस आर्टिकल में रोहित शर्मा के 2023 के वनडे वर्ल्ड कप से अब तक के रिपोर्ट कार्ड को आंकड़ो के जरिए जानते हैं।

रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2023 में दिखायी थी शानदार फॉर्म

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से कईं अभूतपूर्व कारनामें किए हैं। इस दौरान हिटमैन ने सबसे ज्यादा प्रभावित 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में किया था। भारत में खेले गए इस महाकुंभ में रोहित शर्मा का बल्ला खूब बोला था। उन्होंने टीम को लगभग हर एक मैच में तेज तर्रार शुरुआत दिलायी थी।

दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2023 में 11 मैचों में 597 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत लगभग 54 और स्ट्राइक रेट 125 से ज्यादा रहा। उनके बल्ले से 1 शतक के साथ 3 अर्धशतक निकले थे।

वर्ल्ड कप के बाद प्रदर्शन में दिखा उतार-चढ़ाव

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के खत्म होने के बाद रोहित शर्मा के फॉर्म में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले। टीम इंडिया ने 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जरूर जीता और फाइनल मैच में हिटमैन ने शानदार पारी भी खेली थी। लेकिन इस टूर्नामेंट में उन्होंने निरंतरता नहीं दिखायी।

रोहित शर्मा का वर्ल्ड कप के बाद प्रदर्शन थोड़ा ऊपर-नीचे रहा और उनके स्ट्राइक रेट से लेकर औसत में थोड़ी गिरावट देखने को मिली।

2023 के वर्ल्ड कप से लेकर अब तक रोहित शर्मा का वनडे में प्रदर्शन

अब बात कर लेते हैं वर्ल्ड कप 2023 से अब तक के रोहित शर्मा के पूरे आंकड़ो पर तो यहां भी हिटमैन का प्रदर्शन इकना खराब नहीं रहा है। इस बल्लेबाज ने 36 मैच की 36 पारियों में 49 की औसत से 1717 रन बनाए हैं। उन्होंने 13 अर्शशतक और 3 शतक भी जड़े हैं। 17 बार 50 प्लस का स्कोर किया है, यानी हर दूसरे मैच में उन्होंने ये कमाल किया है। ऐसे में उनके प्रदर्शन पर फिलहाल सवाल उठाना ठीक नहीं लगता है।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में