CSE
Toss Index637.7 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 +2.49%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%Toss Index637.7 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 +2.49%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%
ताजा खबर

संन्यास की अटकलों के बीच रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, रिटायरमेंट को लेकर जो कहा, उसे सुन हैरान रह जाएंगे आप

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की खबर ने खेल जगत में हलचल मचा दी है। लेकिन इसे लेकर बीसीसीआई ने अटकलों पर विराम लगा दिया है।

Rohit Sharma with Sitanshu Kotak
Rohit Sharma with Sitanshu Kotak

Rohit Sharma's reaction to retirement rumors:  भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के बीच में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों ने हर किसी का ध्यान खींचा है। दोनों ही टीमों के बीच कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रोहित शर्मा के लिए 19 जुलाई को होने वाला तीसरा वनडे मैच करियर का आखिरी मैच होगा।

रिटायरमेंट की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा का रिएक्शन वायरल

टीम इंडिया के पूर्व चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलों को विराम देते हुए बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं है और ये दाएं हाथ का धाकड़ बल्लेबाज खेलना जारी रखेगा। इसी बीच अब अपने रिटायरमेंट को लेकर उठ रही अफवाहों के बीच खुद रोहित शर्मा का भी रिएक्शन वायरल हुआ है।

हिटमैन ने कहा- बाहर क्या चल रहा है उससे हमारा कोई लेना-देना नहीं

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें भारतीय टीम और सपोर्टिंग स्टाफ कहीं जाता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान रोहित शर्मा और बैटिंग कोच सिंताशु कोटक साथ-साथ चलते दिख रहे हैं और रोहित शर्मा सिंताशु से ये कहते हैं कि “देखो ये सब (मीडिया) यहां खड़ा है। बाहर क्या चल रहा है उससे हमारा क्या लेना-देना।“

बीसीसीआई ने रोहित के संन्यास की अटकलों पर लगा दिया है विराम

पिछले कुछ दिनों से रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर अटकलों का बाजार काफी गर्म है, जहां माना जा रहा है कि बीसीसीआई वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए रोहित शर्मा को योजनाओं का हिस्सा नहीं मान रही है। इसी वजह से इस स्टार बल्लेबाज के भविष्य को लेकर उनसे बात कर दी है, लेकिन बीसीसीआई ने इस खबर पर पूरी तरह से विराम लगाते हुए कह दिया कि ऐसा कुछ नहीं है।

टैग:India

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में