CSE
Toss Index543.6 −3.11%Match Index764.8 +4.27%TIX-CPL2663.5 −3.11%TIX-AVII26101.7 +1.66%TIX-SAWT26111.1 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3612 ML vs UAE +0.00%M3611 BT vs GAW +0.00%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%M3607 BT vs JK −1.29%M3606 GAW vs TKR −0.17%M3605 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3604 NAM vs SA +4.27%M3603 BT vs SNP −1.98%Toss Index543.6 −3.11%Match Index764.8 +4.27%TIX-CPL2663.5 −3.11%TIX-AVII26101.7 +1.66%TIX-SAWT26111.1 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3612 ML vs UAE +0.00%M3611 BT vs GAW +0.00%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%M3607 BT vs JK −1.29%M3606 GAW vs TKR −0.17%M3605 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3604 NAM vs SA +4.27%M3603 BT vs SNP −1.98%
ताजा खबर

रोहित की लॉर्ड्स में ऐतिहासिक पारी के बाद हुआ हैरान करने वाला खुलासा, जिस बल्ले से ठोका शतक, वो उनका था ही नहीं

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ऐतिहासिक शतक जड़ा।

Rohit Sharma's historic century at Lord's
Rohit Sharma's historic century at Lord's

Rohit Sharma's historic century at Lord's: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने संन्यास की अटकलों के बीच लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक ठोककर अपने हर एक फैन को खुश कर दिया। 19 जुलाई, रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के खेले गए तीसरे मुकाबले में इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कमाल करते हुए सिर्फ 110 गेंदों में 138 रन की शानदार पारी खेली।

रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में खेली ऐतिहासिक पारी 

रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी के दौरान 17 चौके और 5 छक्के लगाए। हिटमैन इस पारी से टीम इंडिया को जीत तो नहीं दिला सके, लेकिन उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स को अपने नाम किया और इतना ही नहीं क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में जो पारी खेली है, उससे एक दिलचस्प किस्सा जुड़ा है, जिसका खुलासा मैच के बाद हुआ है।

हिटमैन ने अपने दोस्त के बल्ले से ठोका शतक

रोहित शर्माने जिस बल्ले से ये शतक ठोका, वो उनका बल्ला था ही नहीं बल्कि उधार के बैट से उन्होंने ये शानदार पारी खेली। ये बात जानकर आपको हैरानी होगी, लेकिन इसका खुलासा उनके दोस्त ने मैच के बाद किया और बताया कि ये वही बल्ला है जो उनके दोस्त ने रोहित को दिया था और अब उसी से उन्होंने ऐतिहासिक पारी खेल डाली।

जिस बल्ले से खेली ये पारी, ये शार्दुल ठाकुर का बल्ला था

ये खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि उनके स्कूल से लेकर मुंबई की घरेलू टीम और टीम इंडिया तक साथ खेले तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने किया है। इस दिग्गज बल्लेबाज ने जिस बल्ले से ये पारी खेली, ये शार्दुल ठाकुर का ही बल्ला है, जो हिटमैन को पसंद आ गया था और वो अपने साथ ले गए थे।

शार्दुल ठाकुर ने मैच के बाद इस बल्ले को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वह SS बैट्स से जुड़े हैं और कंपनी के मालिक जतिन सरीन उन्हें बेहतरीन क्वालिटी के बल्ले भेजते हैं। इन्हीं बल्लों को देखकर एक दिन रोहित शर्मा ने उनसे दो बल्ले लिए।

खुद शार्दुल ठाकुर ने मैच के बाद किया खुलासा

शार्दुल ठाकुर ने कहा कि

रोहित को मेरे बल्ले बहुत पसंद आए थे। उन्होंने मुझसे कहा था कि दो बल्ले मुझे दे दो। हम सभी रोहित से बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट को इतने यादगार पल दिए हैं कि उन्हें बल्ला देने से इनकार करने का सवाल ही नहीं था।  सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि उन्होंने लॉर्ड्स जैसे ऐतिहासिक मैदान पर अपने करियर का यादगार शतक मेरे बल्ले से बनाया

 

 

टैग:India

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 243 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में