ताजा खबर

रोहित शर्मा को इमरजेंसी में किसकी आएगी याद, शुभमन गिल या श्रेयस अय्यर? हिटमैन ने दिया मजेदार जवाब

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपनी जबाव हाजिरी के लिए जाने जाते हैं। इसी बीच उन्होंने टेस्ट-वनडे कप्तान शुभमन गिल और टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर को लेकर खास बात कही।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Rohit Sharma on Shubman Gill & Shreyas Iyer
Rohit Sharma on Shubman Gill & Shreyas Iyer

Rohit Sharma on Shubman Gill & Shreyas Iyer: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपने शानदार खेल के साथ-साथ मजाकिया अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। मैदान पर गेंदबाजों की खबर लेने वाले हिटमैन मैदान के बाहर भी अपने जवाबों से महफिल लूट लेते हैं। इस बार रोहित का एक ऐसा ही मजेदार बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को लेकर ऐसी बात कही कि सुनकर हंसी आ जाए। अपने जवाब में उन्होंने 2027 वनडे वर्ल्ड कप और टी20 इंटरनेशनल में संभावित वापसी का भी जिक्र किया।

एमरजेंसी में रोहित शर्मा को किसकी आएगी याद- गिय या अय्यर? 

दरअसल, Family Full House शो में रोहित शर्मा से एक दिलचस्प सवाल पूछा गया कि अगर उन्हें किसी इमरजेंसी की स्थिति में फोन करना हो, तो वह श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल में से किसे कॉल करेंगे? इस सवाल पर हिटमैन ने किसी एक का नाम लेने के बजाय दोनों को चुन लिया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि दोनों ही अब भारत के कप्तान हैं। 

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

2027 वनडे विश्व कप के लिए शुभमन गिल को खुश रखना है जरूरी

रोहित शर्मा  ने बड़े की खास अंदाज में जवाब देते हुए पहले कहा कि गिल अभी मेरे कप्तान हैं, और मैं 2027 विश्व कप खेलना चाहता हूं इसलिए मुझे उन्हें खुश रखना होगा। आपको बता दें कि पिछले साल रोहित शर्मा को हटाकर ही बीसीसीआई ने शुभमन गिल को टीम इंडिया की टेस्ट और वनडे कप्तानी सौंपी है।

यह भी पढ़े- IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स में भूचाल, एक साथ हुई 5 कोच की विदाई, अब दिखेगा नया कोचिंग स्टाफ

टी20 में वापसी के लिए अय्यर को भी रखना होगा खुश!

रोहित शर्मा यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे हंसते हुए कहा कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप के बाद अगर उन्हें टी20 इंटरनेशनल में वापसी करनी हुई, तो श्रेयस अय्यर को भी खुश रखना पड़ेगा। इसी वजह से उन्हें दोनों की जरूरत है। रोहित के इस मजाकिया जवाब ने बातचीत को और दिलचस्प बना दिया।

हिटमैन इसी तरह हाजिरी जवाब के लिए जाने जाते हैं 

हिटमैन के इस बयान को उनके चुटीले अंदाज में कही गई बात के तौर पर देखा जाना चाहिए। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में वापसी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, उनके जवाब में 2027 वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा का जिक्र जरूर था। अब रोहित के इस मजेदार कमेंट पर क्रिकेट फैंस की प्रतिक्रियाएं दिलचस्प हो सकती हैं।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में