ताजा खबर

IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स में भूचाल, एक साथ हुई 5 कोच की विदाई, अब दिखेगा नया कोचिंग स्टाफ

आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कोचिंग स्टाफ के 5 बड़े दिग्गजों की विदाई हो गई है। सभी कोच पिछले काफी लंबे वक्त से टीम के साथ काम कर रहे थे।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 6 मिनट पढ़ें
Departure of 5 Stalwarts from CSK’s Coaching Staff
Departure of 5 Stalwarts from CSK’s Coaching Staff

Departure of 5 Stalwarts from CSK’s Coaching Staff: आईपीएल के इतिहास में 5 बार खिताब अपने नाम कर चुकी चेन्नई सुपर किंग्स को पिछले 6 साल से कोई टाइटल हाथ नहीं लगा है। अब उसी सूखे को खत्म करने के लिए येलो आर्मी में IPL 2027 में बड़ा बदलाव होने जा रहा है और इसी कड़ी में टीम के कोचिंग स्टाफ के 5 बड़े सदस्य को एक साथ विदा कर दिया गया है। हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के अलग होने के बाद अब फ्रेंचाइजी ने 5 और कोच के साथ छुटने की आधिकारिक पुष्टी कर दी है।

चेन्नई सुपर किंग्स से 5 कोच की विदाई

चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार (26 अक्टूबर) को सोशल मीडिया के जरिए अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव की जानकारी साझा की। फ्रेंचाइजी ने एक साथ पांच कोचों के अलग होने की पुष्टि की, जिनमें टीम के बैटिंग कोच माइकल हसी का नाम भी शामिल है। इससे पहले आईपीएल 2026 के सीजन के बाद सीएसके ने लंबे समय तक टीम के हेड कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग से भी अपना नाता तोड़ लिया था। अब उनकी जगह पूर्व भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को मुख्य कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि मोहित शर्मा को बॉलिंग कोच बनाया गया है। ऐसे में आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स में बदलाव का दौर जारी है और आने वाले सीजन में टीम नए कोचिंग स्टाफ के साथ मैदान पर उतरती नजर आ सकती है।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

सभी कोच को CSK ने ऑफिशियली धन्यवाद किया

टीम के बैटिंग कोच माइक हसी, बॉलिंग कोच एरिक सिमंस, सपोर्टिंग कोच राजीव कुमार, टीम के फिजियो टॉमी सिमसेक, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच ग्रेग किंग को धन्यवाद कर दिया है। अब सभी पोस्ट पर नए कोच की नियुक्ति होने वाली है।

माइक हसी (बल्लेबाजी कोच)

माइक हसी को लेकर पोस्ट में लिखा कि "2008 में पहले सीजन से ही आप चेन्नई सुपर किंग्स परिवार का अभिन्न हिस्सा रहे। "पीली जर्सी में आपका सफर सिर्फ आपके बनाए गए रनों या आपके मार्गदर्शन में तैयार हुए खिलाड़ियों से ही नहीं, बल्कि उन सालों में आपके समर्पण, विनम्रता और अटूट प्रतिबद्धता से भी परिभाषित होता है जो आपने इस फ्रेंचाइजी को दी। हमारे इतिहास में आपकी जगह हमेशा खास बनी रहेगी, हसमिस्टर।"

एरिक सिमंस ( गेंदबाजी कोच)

इसके बाद टीम के बॉलिंग कोच एरिक सिमंस को लेकर पोस्ट में लिखा,  "2018 से चेन्नई सुपर किंग्स के कोचिंग सेटअप का अहम हिस्सा रहे एरिक सिमंस ने हमारी बॉलिंग यूनिट को तैयार करने और पिछले कुछ सालों में टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आपकी समर्पित सेवा और योगदान के लिए हम आपका तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं। धन्यवाद, एरिक सिमंस। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए आपको बहुत-बहुत बधाई। 

राजीव कुमार (सपोर्टिंग कोच)

CSK के सपोर्टिंग कोच रहे राजीव कुमार को लेकर पोस्ट में लिखा, "चेन्नई सुपर किंग्स के कोचिंग सेटअप के एक अहम सदस्य के रूप में राजीव कुमार ने पिछले कुछ सालों में टीम की तैयारियों, विकास और प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. खिलाड़ियों के साथ मिलकर काम करने, अपनी विशेषज्ञता साझा करने और टीम की नींव को मजबूत करने के प्रति आपका समर्पण, हमारी इस यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। धन्यवाद, राजीव कुमार. भविष्य के लिए आपको बधाई।"

टॉमी सिमसेक (फिजियो)

चेन्नई सुपर किंग्स के फिजियो रहे  टॉमी सिमसेक को लेकर लिखा गया, "2008 में हमारे पहले सीजन से ही पर्दे के पीछे लगातार मौजूद रहे टॉमी सिमसेक ने चेन्नई सुपर किंग्स के सफर में एक अमूल्य भूमिका निभाई है। हमारे खिलाड़ियों को फिट और मैच के लिए तैयार रखने के प्रति आपका समर्पण- जिसमें पुराने समय की हमारी मशहूर "डैड्स आर्मी" भी शामिल है- सालों से हमारी सफलता का एक अहम हिस्सा रहा है. टॉमी सिमसेक, आपकी सालों की सेवा के लिए धन्यवाद।"

ग्रेग किंग (स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच)

स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच ग्रेग किंग को लेकर धन्यवाद पोस्ट में लिखा, "हर सफल अभियान के पीछे अनगिनत घंटों की तैयारी, अनुशासन और कड़ी मेहनत होती है। ग्रेग किंग, स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग में आपकी विशेषज्ञता ने हमारे सुपर किंग्स को शारीरिक चुनौतियों से पार पाने और हर सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करने में मदद की है. ग्रेग किंग, आपने 'येलो आर्मी' के लिए जो कुछ भी किया है, हम उसकी सराहना करते हैं।"

 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 526 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में