IPL 2026 के तीसरे मैच के लिए RR और CSK की संभावित प्लेइंग XI, जानें किन प्लेयर्स को मिलेगा चांस?
CSK की टीम RR के खिलाफ मैच में धोनी की जगह किसे मौका देती है, ये देखना दिलचस्प होगा। टीम के पास कई विकल्प मौजूद हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध है। दोनों टीमें गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आज आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही RR और CSK की टीम अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों की वजह से मुश्किलें शुरू हो गई थीं, जो अभी भी जारी हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि पहले मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग XI में किन खिलाड़ियों को जगह दी जाएगी। चलिए इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI पर नजर डालते हैं।
धोनी और ब्रेविस के बिना उतरेगी CSK
5 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में दिग्गज एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस के बिना उतरेगी। धोनी काफ स्ट्रेन इंजरी से परेशान हैं, जबकि ब्रेविस को साइड स्ट्रेन की समस्या है। CSK के अगले कुछ मैचों में संजू सैमसन ही कीपिंग करते नजर आएंगे। वह कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर पारी की शुरुआत भी करेंगे।
नंबर 3 पर आयुष म्हात्रे के खेलने के ज्यादा चांस हैं। वहीं, ब्रेविस की जगह मैथ्यू शॉर्ट को मौका मिल सकता है। पूरी उम्मीद है कि प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को RR के खिलाफ खेलते हुए आईपीएल में अपना डेब्यू करने का मौका मिल जाएगा। गेंदबाजी विभाग में नूर अहमद, मैट हेनरी को चांस मिलना तय है। वहीं, अकील हुसैन और जेमी ओवर्टन में से कोई एक अंतिम 11 का हिस्सा बनाया जा सकता है।
सैम करन की जगह किसे मिलेगा मौका?
राजस्थान रॉयल्स को टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही सैम करन को खोना पड़ा था। उनकी जगह दसुन शनाका टीम में आए हैं। उन्हें CSK के खिलाफ मैदान पर उतरने का मौका दिया जा सकता है। हालांकि, फ्रेंचाइजी के पास डॉनोवन फ़रेरा के रूप में एक और विकल्प मौजूद है, जिन्हें RR ने DC से ट्रेड किया है।
IPL 2026 के तीसरे मैच के लिए RR और CSK की संभावित प्लेइंग XI
राजस्थान रॉयल्स संभावित: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, डॉनोवन फ़रेरा/दसुन शानका, रवींद्र जाडेजा, जोफा आर्चर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा
इम्पैक्ट रिजर्व: नांद्रे बर्गर/एडम मिल्न
चेन्नई सुपर किंग्स (संभावित): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट, कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवर्टन/अकील हुसैन, नूर अहमद, खलील अहमद, मैट हेनरी
इम्पैक्ट रिजर्व: अंशुल कंबोल/गुरजनपीत सिंह