ताजा खबर

RR vs LSG Head-to-Head Record: किस टीम का रहा है दबदबा? यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

RR vs LSG Head-to-Head Record: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक हुए मुकाबलों में किस टीम ने ज्यादा मैच जीते हैं? यहां देखें दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, आंकड़े और किसका पलड़ा रहा है भारी।

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
RR vs LSG Head to Head Record- RR ahead
RR vs LSG Head to Head Record- RR ahead

RR vs LSG Head-to-Head Record: आज IPL 2026 के 64वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना लखनऊ सुपर जाइंट्स से होगा। यह मुकाबला सवाई मान सिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स ने पिछले 5 में से केवल 1 मुकाबला जीता है और टीम फिलहाल 12 अंकों के साथ अंकतालिका में छठे स्थान पर है। प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए राजस्थान को अपने बचे हुए दोनों लीग मैच बड़े अंतर के साथ जीतने होंगे। 

दूसरी ओर, टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी लखनऊ सुपर जाइंट्स इस सीजन में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली टीम रही है। टीम ने 12 में से सिर्फ 4 मुकाबले में जीत दर्ज की है और वह अंक तालिका में सबसे नीचे है। हालांकि जिस तरीके से लखनऊ सुपर जाइंट्स पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराकर आ रही है, उससे आज का मुकाबला भी रोमांचक होने के संकेत मिलते हैं।

RR vs LSG Pitch Report - क्या कहते हैं SMS स्टेडियम के आंकड़े, कौन मार सकता है बाज़ी? पढ़ें पूरी पिच रिपोर्ट

RR vs LSG मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: RR vs LSG
  • तारीख:  19 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

RR vs LSG Head to Head Record: राजस्थान रॉयल्स बनाए लखनऊ सुपर जाइंट्स हेड टू हेड रिकॉर्ड:

दोनों टीमों के बीच अब तक IPL में 7 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें राजस्थान रॉयल्स 5 मुकाबले में जीत दर्ज करके आगे है, जबकि लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 2 मुकाबले जीते है। दोनों टीमों की इस सीजन में यह दूसरी भिड़ंत है। इससे पहले खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 40 रनों से हराया था। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 2 रनो से हराया था।

कुल मुकाबले 7
राजस्थान रॉयल्स   5
लखनऊ सुपर जाइंट्स 2
टाई 0
बेनतीजा 0

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम RR फॉर्म
RR हालिया फॉर्म: L, L, L, W, L

टीम LSG फॉर्म
LSG हालिया फॉर्म: W, L, W, L, L

दोनों टीमों का स्क्वाॅड 

राजस्थान रॉयल्स स्क्वाॅड:

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल(विकेट कीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, ब्रिजेश शर्मा, यशराज पुंजा, रियान पराग(कप्तान), रवि सिंह, एडम मिल्ने, लुआन डे प्रिटोरियस, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेरला, शिम्रोन हेटमायर, रवीन्द्र जड़ेजा, तुषार देशपांडे, विग्नेश पुथुर, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, कुलदीप सेन

लखनऊ सुपर जाइंट्स स्क्वाॅड:

मिशेल मार्श, जोश इंगलिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत(क्रिकेट कीपर और कप्तान), एडेन मार्कराम, शाहबाज़ अहमद, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, मयंक यादव, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, दिग्वेश सिंह राठी, एम. सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह, आयुष बडोनी, अक्षत रघुवंशी, आवेश खान, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, अर्शिन कुलकर्णी, जॉर्ज लिंडे, अर्जुन तेंदुलकर, मोहसिन खान, एनरिक नॉर्टजे, नमन तिवारी

RR vs LSG Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 64, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम 

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में