CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%
ताजा खबर

5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें SA20 2027 के लिए नहीं किया गया रिटेन, फाफ और पोलार्ड की भी हुई छुट्टी

दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग SA20 2027 के लिए रिटेंशन प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें कई बड़े दिग्गजों को उनकी टीमों ने रिलीज कर ऑक्शन की तरफ धकेल दिया।

Faf du Plessis and Kieron Pollard
Faf du Plessis and Kieron Pollard

SA20 2027 Retention: इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग SA20 2027 के लिए रिटेंशन प्रक्रिया संपन्न हुई। बुधवार को क्रिकेट साउथ अफ्रीका के मिनि आईपीएल कहे जाने वाले इस टी20 लीग के अगले साल होने वाले सत्र के लिए रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट फाइनल हो गई है। SA20 2027 के ऑक्शन से रिटेंशन में कुछ हैरान करने वाले फैसले देखने को मिले।  

जिन खिलाड़ियों ने सालों तक अपनी टीमों की पहचान बनाई, वही इस बार रिटेंशन लिस्ट से बाहर हो गए। सबसे बड़ा झटका लगा फाफ डु प्लेसिस को, जिन्हें जॉबर्ग सुपर किंग्स ने रिलीज कर दिया। वहीं टी20 के सबसे खतरनाक फिनिशर्स में गिने जाने वाले कीरोन पोलार्ड भी अपनी टीम का भरोसा नहीं जीत सके। इनकी तरह ही कुछ और बड़े नाम हैं, जिनमें उनकी टीम ने रूचि नहीं दिखाई, तो चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं वो 5 दिग्गज खिलाड़ी, जिन्हें उनकी टीमों ने रिलीज कर दिया। 

#1. फाफ डु प्लेसिस (जॉबर्ग सुपर किंग्स)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस शुरुआत से इस टीम के साथ जुड़े थे। लेकिन टीम के कप्तान रहे फाफ डु प्लेसिस इस बार सबसे बड़े रिलीज खिलाड़ियों में शामिल रहे। पिछले सीजन में वह अंगूठे की चोट के कारण बीच टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे, जिससे जॉबर्ग सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा। इसके बावजूद उन्होंने शुरुआती मैचों में टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन चोट की वजह से उनका सीजन अधूरा रह गया। टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सकी और अब फ्रेंचाइज़ी ने नए कप्तान और नई रणनीति के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया।

#2. कीरोन पोलार्ड (एमआई केपटाउन)

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड की गिनती टी20 फॉर्मेट के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में होती है।  दक्षिण अफ्रीका की इस लीग में एमआई केपटाउन की तरफ से खेलने वाले दिग्गज खिलाड़ी और मेंटर की भूमिका निभाने वाले पोलार्ड पिछले सीजन में अपने पुराने विस्फोटक अंदाज में नजर नहीं आए। बल्ले से कुछ उपयोगी पारियां जरूर खेलीं, लेकिन लगातार प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। टीम भी अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही, जिसके बाद फ्रेंचाइज़ी ने बड़े बदलाव करते हुए पोलार्ड को रिलीज करने का फैसला लिया।

#3. ट्रेंट बोल्ट (एमआई केपटाउन)

न्यूजीलैंड के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट से नई गेंद के साथ बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन पिछले सीजन वह अपनी धार नहीं दिखा सके। शुरुआती ओवरों में विकेट लेने की उनकी क्षमता पहले जैसी नहीं दिखी और डेथ ओवरों में भी उन्हें रन पड़े। उनका ये हाल यहीं पर नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट की बाकी लीग में भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में लगातार अपनी चकम खोते जा रहे ट्रेंट बोल्ट को एमआई कैपटाउन को रिलीज करना ही सही समझा।

यह भी पढ़े- BCCI ने खिलाड़ियों के लिए बनाया नया फिटनेस फॉर्मूला, अब इस टेस्ट में फेल हुए तो टीम इंडिया से बाहर

#4. रासी वानडेर डुसेन (एमआई केपटाउन)

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज रासी वानडेर डुसेन ने कुछ अहम पारियां जरूर खेलीं, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में बड़ी और मैच जिताऊ पारियों का सिलसिला कायम नहीं रख सके। मिडिल ऑर्डर में उनकी धीमी स्ट्राइक रेट भी टीम के लिए चिंता का विषय रही। इनके अलावा इस बल्लेबाज की अपनी नेशनल टीम से भी लगभग जगह खत्म होती दिख रही है, तो वहीं बाकी के लीग में भी खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। इसी वजह से एमआई केपटाउन ने नए खिलाड़ियों पर भरोसा जताने का फैसला किया।

#5. जॉनी बेयरेस्टो (सनराइजर्स ईस्टर्न कैप)

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को पिछले सीजन सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने बड़े भरोसे के साथ शामिल किया था, लेकिन वह उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। कुछ अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद वह उन्हें बड़ी पारियों में नहीं बदल पाए। हालांकि टीम चैंपियन बनी, लेकिन बेयरस्टो की व्यक्तिगत फॉर्म खास नहीं रही और इसी वजह से उन्हें रिटेन नहीं किया गया।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 267 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में