CSE
Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%
ताजा खबर

वैभव या अभिषेक, किसके साथ चल रही है रेस? ओपनिंग स्लॉट को लेकर पहली बार आया सैमसन का खुला बयान

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 22 गेंद में 58 रन की पारी खेलकर फिर से फॉर्म साबित की।

Team India T20I Opening Race
Team India T20I Opening Race

Team India T20I Opening Race: टीम इंडिया की टी20 इंटरनेशनल टीम में एक ऐसी जगह है, जिसके लिए इस वक्त तीन धाकड़ बल्लेबाजों के बीच जबरदस्त जंग छिड़ी हुई है। तीनों के पास अपनी-अपनी खासियत है और तीनों ही मैदान पर मैच का रुख बदलने की काबिलियत रखते हैं। इस कड़ी में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और युवा वैभव सूर्यवंशी के बीच चल रही इस रेस काफी मजेदार होती नजर आ रही है।

संजू सैमसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में खेली धमाकेदार पारी

हर कोई एक मैच फ्लॉप होने के बाद अगले ही मैच में धमाका कर गुजरता है। जिस तरह से जिम्बाब्वे के दौरे पर शानदार प्रदर्शन के बावजूद अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी बाहर बैठे हैं और उनकी जगह पर संजू सैमसन को मौका मिला, संजू पहले मैच में फ्लॉप रहे, लेकिन दूसरे ही मैच में उन्होंने 22 गेंद में 58 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल डाली।

संजू ने वैभव-अभिषेक के साथ चल रही रेस पर दिया बेबाक बयान

अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में खेले गए इस दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में संजू सैमसन ने इस तूफानी प्रदर्शन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग को लेकर चल रही रेस को लेकर बड़ी बात कही है। टीम में जगह को लेकर खिलाड़ियों के बीच किसी तरह की व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा नहीं है, बल्कि हर खिलाड़ी का फोकस टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने पर है।

यह भी पढ़े- रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड टूटा, जोस बटलर ने मचाया तहलका

हमारे अंदर किसी तरह की रेस नहीं- संजू सैमसन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में इससे जुड़े सवाल को लेकर संजू सैमसन ने कहा कि,

मुझे लगता है कि बाहरी दुनिया के लिए वह मेरे प्रतियोगी हैं, लेकिन हम एक टीम हैं और देश के लिए खेल रहे हैं। हम पहले मैच जीतना चाहते हैं और उसके बाद निजी प्रदर्शन की बात आती है। हम उदास या नकारात्मक मानसिकता नहीं रख सकते। हम यह नहीं सोच सकते कि यार, मुझे मौका नहीं मिला, उसे क्यों दिया। इस तरह की मानसिकता यहां काम नहीं करती।

बाहर का शोर करता है परेशान, लेकिन हमारी मानसिकता साफ- संजू

संजू सैमसन ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर उठने वाली बात को लेकर कहा कि

मैं वाई-फाई बंद रखने की कोशिश करता हूं। हालांकि, कई बार वाई-फाई ऑन हो जाता है और कमेंट्स नजर आ जाते हैं। कई सीनियर खिलाड़ी भी कुछ बोलते हैं। हालांकि, मुझे लगता है कि यह सब नॉर्मल है। भारत में क्रिकेटर्स को बाहरी शोर परेशान करता है। आपको अपनी मानसिकता साफ रखनी है। आपको तैयारी करके खेलना है।

 

 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 325 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में