FIFA में स्पेन, अब क्रिकेट में भारत बनेगा चैंपियन? 2027 वर्ल्ड कप को लेकर बन रहा है गजब का संयोग!
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन की टीम ने कमाल करते हुए दूसरी बार खिताब जीता है। इस जीत के बाद 2027 में टीम इंडिया के चैंपियन बनने का खास संयोग बन रहा है।

Can India Win ODI World Cup 2027: फुटबॉल के सबसे बड़े महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन दूसरी बार चैंपियन बना है। इस यूरोपियन टीम ने वर्ल्ड कप का बादशाह बनने के बाद टीम इंडिया के लिए वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनने की उम्मीदें जगा दी हैं।
भारतीय टीम बनेगी 2027 की वर्ल्ड चैंपियन!
भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर से वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनने जा रही है। 2027 में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप होना है, जिसमें टीम इंडिया के चैंपियन बनने के संकेत स्पेन की वर्ल्ड कप जीत में छुपे हुए हैं और भारतीय टीम तीसरी बार वनडे वर्ल्ड कप के खिताब को अपने नाम कर सकती है।
स्पेन की जीत में छुपा टीम इंडिया के चैंपियन बनने का सीक्रेट
अब आप सोच रहे होंगे कि स्पेन ने फुटबॉल में वर्ल्ड कप जीता है, उससे क्रिकेट में भारतीय टीम का क्या लेना-देना... तो चलिए आपको अब स्पेन की जीत में टीम इंडिया के चैंपियन बनने का छुपा हुआ एक खास सीक्रेट बताते हैं।
स्पेन के FIFA वर्ल्ड चैंपियन से टीम इंडिया के चैंपियन बनने का संयोग
FIFA वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में इस यूरोपियन टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर टाइटल जीत लिया। स्पेन की जीत के साथ ही अब टीम इंडिया के चैंपियन बनने का भी खास संयोग बनता नजर आ रहा है, जिसे जानकर फैंस भी खुश हो जाएंगे। तो चलिए इस पूरे संयोग से पर्दा हटाते हैं।
जब स्पेन ने जीता था 2010 का वर्ल्ड कप, 2011 में टीम इंडिया ने जीता टाइटल
स्पेन की टीम ने 2010 में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप में चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस टीम ने फाइनल मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सौभाग्य हासिल किया था। इसके ठीक एक साल बाद यानी 2011 में भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे वर्ल्ड कप जीता था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को मात देकर 28 साल बाद वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।
अब स्पेन 2026 में बनी है चैंपियन, क्या भारत बनेगी 2027 की विजेता
जब 2010 में स्पेन फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन बनी, तो 2011 में टीम इंडिया ने क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप जीता। ऐसे में एक बार फिर से वैसा ही संयोग बनता दिख रहा है। 2026 के फीफा वर्ल्ड कप में स्पेन की जीत हुई है और इसी जीत में अब 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के चैंपियन बनने की कहानी छिपी हुई है। अब ये तो सिर्फ एक संयोग बन रहा है, लेकिन इसे वास्तविक रूप से दिखाने के लिए शुभमन गिल एंड कंपनी को दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले इस महाकुंभ में अपना संपूर्ण समर्पण दिखाना होगा।




