CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

राजस्थान रॉयल्स के बिकने से कोहली-रोहित को लगा झटका, विदेशी खिलाड़ी IPL के सिर्फ 4 सीजन से हुआ मालामाल

राजस्थान रॉयल्स को कार्ल सोमानी के अगुआई वाले वाले समूह ने 1.63 बिलियन डॉलर (लगभग Rs 15,290 करोड़) में खरीदा, जिसकी वजह से IPL में सिर्फ चार सीजन खेलने वाला विदेशी खिलाड़ी मालामाल हो गया है।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Rajasthan Royals sale profitable for Shane Warne
Rajasthan Royals sale profitable for Shane Warne

Rajasthan Royals sale: जब IPL के विजेताओं का जिक्र किया जाता है तो सबसे पहले राजस्थान रॉयल्स का नाम आता है, क्योंकि इस टीम ने 2008 में लीग का उद्घाटन सीजन अपने नाम किया था। हालांकि, इस खिताबी जीत के बाद, RR कभी चैंपियन नहीं बन पाया लेकिन इस बार 19वें सीजन (IPL 2026) के लिए पूरी तैयार नजर आ रही है। इस बीच आगामी सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स के बिकने का आधिकारिक ऐलान हो चुका है और भारतीय मूल के अमेरिकी व्यवसायी काल सोमानी की अगुआई वाले  कंसोर्टियम ने 1.63 बिलियन डॉलर (लगभग Rs 15,290 करोड़) में खरीद लिया है।  

इस डील को राजस्थान रॉयल्स में 65% के हिस्सेदार भारतीय मूल के ब्रिटिश उद्ययोगपति मनोज बडाले के लिए फायदे का सौदा माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने जितनी धनराशि इन्वेस्ट की थी, उससे कहीं ज्यादा रिटर्न अब उन्हें मिलने वाला है। एक तरफ आरआर से जुड़े लोग फायदे का जश्न मना रहे हैं लेकिन टीम इंडिया के दो दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि लीग से कमाई के मामले में एक विदेशी खिलाड़ी उनसे आगे निकल गया है। इस दिग्गज को पहले सीजन की चैंपियन के बिकने से विराट-रोहित की आईपीएल से हुई कमाई की तुलना में दोगुना फायदा हुआ है। 

यह भी पढ़ें: RCB की नई Owner कौन? खूबसूरती में Kavya Maran को भी दे रहीं टक्कर

राजस्थान रॉयल्स के बिकने से विराट-रोहित को लगा झटका

आप में से काफी लोगों के मन में सवाल उठ रहा होगा कि राजस्थान रॉयल्स के बिकने से विराट कोहली और रोहित शर्मा को कैसे झटका लगा और उनका इससे क्या संबंध है। तो बता दें कि यह झटका आईपीएल से सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले खिलाड़ियों के रूप में लगा है, जिसमें अभी तक ये दोनों दिग्गज आगे थे लेकिन अब इस मामले में शेन वॉर्न आगे निकल गए हैं, जिन्होंने लीग में सिर्फ चार सीजन खेले लेकिन उनका एक दांव मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ और उसी की वजह से उनके निधन के बावजूद परिवार को करोड़ों रुपये मिलेंगे। 

दरअसल, जब शेन वॉर्न ने राजस्थान रॉयल्स के साथ करार किया था तो उन्हें कप्तानी के साथ-साथ टीम का पूरा नियंत्रण भी दिया गया था और हर एक फैसले में उनकी अहम भूमिका थी। इसी वजह से वॉर्न ने फ्रेंचाइजी के साथ प्रति सीजन खेलने के लिए 0.75% हिस्सेदारी भी शामिल की थी, यानी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को 2008 से 2011 तक चार सीजन के लिए टीम में कुल 3% की हिस्सेदरी मिली थी और अब जबकि आरआर को बेच दिया गया है तो वॉर्न को भी हिस्सेदारी मिलना तय है। 

शेन वॉर्न को विराट-रोहित की IPL कमाई से मिलेगी ज्यादा रकम 

आईपीएल की पीक सैलरी के हिसाब से शेन वॉर्न ने कुल चार सीजन में 9.35 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदारी के कारण वॉर्न 3% के रूप में लगभग 454.77 के हकदार बन रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले के रूप में अपनी पहचान बनाने वाला यह गेंदबाज अब इस दुनिया में नहीं रहा, ऐसे में उनके हिस्से की राशि परिवार को मिलने की उम्मीद है। 

अगर, शेन वॉर्न की आईपीएल से कुल कमाई (464.12 करोड़) की तुलना विराट कोहली और रोहित शर्मा की लीग से हुई कुल कमाई से करें तो यह काफी ज्यादा है। विराट ने अभी तक 18 सीजन में 230.14 करोड़ कमाए हैं। वहीं, रोहित की कमाई 211.20 करोड़ है। इस तरह वॉर्न ने हिस्सेदारी वाला दांव चलकर बहुत ही फायदे का सौदा किया था, जिसका फल अब उनके परिवार को मिलेगा। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 287 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में