ताजा खबर

NEET पेपर लीक पर शिखर धवन की एंट्री, बयान ने मचा दिया बवाल! छात्रों ने लगा दी क्लास

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कईं दिनों से छात्र नीट पेपर लीक मामले पर आंदोलन कर रहे हैं। इस मामले को लेकर अब क्रिकेटर्स का भी रिएक्शन आने लगा है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित अपडेट 4 मिनट पढ़ें
Shikhar Dhawan
Shikhar Dhawan

Shikhar Dhawan reaction on NEET paper leak:  भारत में NEET पेपर लीक मामले ने जबरदस्त जोर पकड़ा है। पिछले काफी दिनों से देश की राजधानी जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन चल रहा है। जो इस वक्त शिक्षा के मामले में कईं सुधार की मांग कर रहे हैं, तो साथ ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसी बीच 20 जुलाई पर छात्रों और पुलिस के बीच हुई हिंसा के बाद अब क्रिकेटर्स भी अपना रिएक्शन देने लगे हैं।

NEET पेपर लीक मामले पर धवन का रिएक्शन

भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह, वर्ल्ड चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह के बाद अब भारत के एक और पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन का NEET पेपर लीक मामले पर रिएक्शन आया है, लेकिन शिखर धवन की प्रतिक्रिया पर तो छात्र काफी भड़क गए हैं और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना दी है। 

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

धवन की प्रतिक्रिया पर भड़के छात्र

शिखर धवन ने भारतीय छात्रों को देश का भविष्य बताते हुए उनके सपनों को समझने की बात कही है, तो साथ ही उन्होंने छात्रों से सरकार पर भरोसा रखने और धैर्य बनाए रखने की अपील भी की है, लेकिन इस बात से सोशल मीडिया पर छात्र बुरी तरह से भड़क गए हैं और उनकी क्लास लगी दै।

शिखर धवन ने छात्रों से की धैर्य रखने की अपील

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "हमारे यूथ हमारे देश का भविष्य हैं। उनके सपनों को समझना जरुरी है पर साथ ही, मुश्किल समय में धैर्य रखना ओर देश की इंस्टीटूशन्स ओर सरकार पर भरोसा बनाए रखना भी उतना ही जरुरी है।"

"मेरा मानना है कि हर चैलेंज का हल धैर्य से निकलता है। भारत हमेशा आगे बढ़ा है और आगे ही बढ़ता रहेगा।"

गब्बर के रिएक्शन पर छात्रों का पारा गर्म

शिखर धवन के इस रिएक्शन पर यूजर्स काफी भड़क गए और इस पूर्व क्रिकेटर की जमकर क्लास लगा दी। शिखर धवन को लेकर छात्रों ने जमकर खरी-खोटी सुनाई है। एक यूजर ने लिखा- कुछ तो शर्म करो बॉस अब सरकार को डिफेंड कर रहे हो।

इसके बाद एक अन्य यूजर ने लिखा- धवन जी, थोड़ी शर्म कीजिए... आप अभी भी सरकार का बचाव कर रहे हैं, आपको किस बात का डर है?

एक अन्य यूजर ने लिखा- इसमें ये लिख देते की शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जिम्मेदारी ले, तो क्या बिगड़ जाता? धैर्य क्या केवल बच्चे और जनता रखे? 22 बच्चों की आत्महत्या के बाद भी कोई जवाबदेही नहीं और उस पर आप जैसे सवाल करने के बजाय केवल ज्ञान बाँट रहे हो? किस संस्था मे भरोसा रखे जो खुद पेपर लीक करते है?

एक और यूजर ने लिखा कि भाई साहब अच्छा खेलना और प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों के मुद्दों को समझना दो अलग चीज है समझिए और चाटुकारिता की भाषा नहीं जवाबदेह लोगों के लिए  सवालों की ,जिम्मेदारी की भाषा में पोस्ट डालिए। आपके लिए बहुत सम्मान है उसे बना रहने दो और छात्रों के हित में खुलकर बोलो।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 644 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में