CSE
Toss Index591.5 −2.25%Match Index643.5 +4.27%TIX-SATO2699.3 −0.73%TIX-CPL2667.7 −2.25%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3602 GAW vs SLK +0.00%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%Toss Index591.5 −2.25%Match Index643.5 +4.27%TIX-SATO2699.3 −0.73%TIX-CPL2667.7 −2.25%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3602 GAW vs SLK +0.00%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%
ताजा खबर

क्या शुभमन गिल का ये फॉर्मूला बचाएगा वनडे क्रिकेट? टीम इंडिया के कप्तान के सुझाव से फिर हिट होगा ODI फॉर्मेट

क्रिकेट के सबसे बेहतरीन फॉर्मेट वनडे क्रिकेट में पिछले कुछ सालों से मैचों में काफी कमी देखी जा रही है। जिसके बाद इस फॉर्मेट में बदलाव के अलग-अलग प्रस्ताव देखने को मिल रहे हैं।

Shubman Gill
Shubman Gill

Shubman Gill suggestion regarding ODI format: वनडे क्रिकेट को लेकर पिछले कुछ सालों में एक से एक सुझाव मिले हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में वनडे फॉर्मेट में मैचों की काफी कमी होती जा रही है। इसी बीच इसे 40 ओवर का करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा रहा है। इसी बीच टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल का वनडे फॉर्मेट को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।

वनडे फॉर्मेट को लेकर शुभमन गिल का दिलचस्प फॉर्मूला

प्रिंस के नाम से मशहूर भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने इस फॉर्मेट को लेकर खुलकर बात की। गिल का मानना है कि इस प्रारूप को 40 ओवर का नहीं करना चाहिए। बल्कि इस फॉर्मेट में बाइलेट्रल सीरीज को कम कर त्रिकोणीय सीरीज और चतुष्कोणीय सीरीज करवानी चाहिए।

गिल ने 40 ओवर का वनडे मैच करने को पूरी तरह से नकारा

भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू हुई वनडे सीरीज से ठीक पहले भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वनडे फॉर्मेट को लेकर कईं बातें बताई, जिसमें गिल ने 40 ओवर के प्रस्ताव को लेकर कहा कि

‘‘मुझे नहीं लगता कि वनडे को 40 ओवर का बनाया जाना चाहिए।’’

 त्रिकोणीय और चतुष्कोणीय सीरीज से वनडे फॉर्मेट बन जाएगा रोचक- गिल

इसके बाद स्टार बल्लेबाज ने कहा,  

‘‘पहले हम काफी त्रिकोणीय सीरीज खेलते थे और उन्हें देखना बेहद मजेदार होता था। ऑस्ट्रेलिया में भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी टीमें खेलती थीं। आप केवल एक टीम के खिलाफ नहीं, बल्कि दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ अलग-अलग मैदानों पर खेलते थे।’’

उन्होंने कहा,

 ‘‘अगर वनडे क्रिकेट को और रोचक बनाना है तो बाइलेट्रल सीरीज के बजाय त्रिकोणीय या शायद चतुष्कोणीय सीरीज आयोजित की जानी चाहिए। इससे खिलाड़ियों और दर्शकों, दोनों के लिए यह प्रारूप ज्यादा दिलचस्प बनेगा।’’

वनडे वर्ल्ड कप जीतना रहा है मेरा सबसे बड़ा सपना- शुभमन गिल

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 50 ओवर के वनडे फॉर्मेट को लेकर कहा,

‘‘मैंने बचपन में सबसे ज्यादा 50 ओवर का क्रिकेट देखा है। जब भी विश्व कप का नाम आता है तो सबसे पहले 50 ओवर के विश्व कप की याद आती है। मुझे किसी एक विश्व कप को जीतना हो तो वह 50 ओवर का विश्व कप ही होगा।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में