CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

ICC ODI Rankings में बड़ा फेरबदल, भारतीय ओपनर बना नंबर-1 बल्लेबाज; जानें टॉप-10 बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट

ICC ने साप्ताहिक रैंकिंग अपडेट जारी किया है, जिसके बाद वनडे में भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज ने पहला स्थान हासिल कर लिया है। जानें टॉप-10 में कौन-कौन शामिल है।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित अपडेट 2 मिनट पढ़ें
ICC ODI Rankings Top 10 Batters Update
ICC ODI Rankings Top 10 Batters Update

Shubman Gill No.1 Batter ICC ODI Rankings: भारतीय टीम के कप्तान और स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने ICC की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में एक बार फिर नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है। न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज के बाद रैंकिंग में बदलाव देखने को मिला। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डैरिल मिचेल के रेटिंग अंकों में गिरावट के कारण शुभमन गिल दोबारा दुनिया के नंबर-1 ODI बल्लेबाज बन गए हैं।

गिल के अब 801 रेटिंग अंक हैं, जबकि डेरिल मिचेल 802 से फिसलकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय बल्लेबाज के लिए यह बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि वह पिछले कुछ समय से वनडे क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

भारतीय बल्लेबाजों का रैंकिंग में दबदबा

ICC की ताजा ODI बल्लेबाजी रैंकिंग में भारत के तीन बल्लेबाज टॉप-4 में शामिल हैं। शुभमन गिल पहले स्थान पर हैं, जबकि अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली 767 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। वहीं, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 758 अंकों के साथ चौथे स्थान पर काबिज हैं।

टॉप-10 में भारत के तीन बल्लेबाजों का होना यह दिखाता है कि वनडे क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजी कितनी मजबूत है। आने वाले महीनों में टीम इंडिया को बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड जैसी टीमों के खिलाफ कई अहम वनडे मुकाबले खेलने हैं और ऐसे में इन खिलाड़ियों के पास अपनी रैंकिंग को और बेहतर करने का मौका रहेगा।

ICC ODI बल्लेबाजी रैंकिंग (टॉप-10)

रैंक खिलाड़ी देश रेटिंग अंक
1 शुभमन गिल भारत 801
2 डैरिल मिचेल न्यूजीलैंड 800
3 विराट कोहली भारत 767
4 रोहित शर्मा भारत 758
5 इब्राहिम जादरान अफगानिस्तान 712
6 बाबर आजम पाकिस्तान 689
7 हैरी टेक्टर आयरलैंड 679
8 जो रूट इंग्लैंड 674
9 शाई होप वेस्टइंडीज 672
10 चरिथ असलंका श्रीलंका 659

यह भी पढ़ें: ICC T20I Rankings में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 230 स्थानों की लगाई छलांग; जिम्बाब्वे दौरे पर धूम मचाने का मिला बड़ा इनाम

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 285 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में