ताजा खबर

CSK को 7 टाइटल जिताने वाले दिग्गज का बड़ा फैसला, छोड़ा टीम का साथ; अब IPL 2027 में नहीं आएंगे नजर

आईपीएल में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स में एक बदलाव देखने को मिला है। 2027 के सीजन में टीम एक नए हेड कोच के साथ नजर आएगी।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित अपडेट 3 मिनट पढ़ें
Stephen Fleming steps down as CSK head coach
Stephen Fleming steps down as CSK head coach

Stephen Fleming steps down as CSK head coach: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफलतम टीम चेन्नई सुपर किंग्स में एक युग का अंत हो गया है। येलो आर्मी के लिए 5 आईपीएल टाइटल और 2 चैंपियंस लीग खिताब दिलाने वाले दिग्गज ने इस टीम को अलविदा कह दिया है। जिसके साथ ही इस फ्रेंचाइजी में एक सुनहरा युग खत्म हो गया है।

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ टूटा स्टीफन फ्लेमिंग का नाता

चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी और हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया है। इसके साथ ही IPL इतिहास की सबसे सफल कोच-फ्रेंचाइजी पार्टनरशिप में से एक का अंत हो गया। न्यूजीलैंड के पूर्व महान बल्लेबाज रहे स्टीफन फ्लेमिंग की आईपीएल में एक बेहतरीन कोच के रूप में पहचान रही है।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग के साथ अलग होने की पुष्टी की

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऑफिशियली घोषणा करते हुए लिखा, सुपर किंग्स और हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से अलग होने का फ़ैसला किया है। हमने साथ मिलकर IPL इतिहास की सबसे सफल और लंबे समय तक चलने वाली साझेदारियों में से एक का अनुभव किया। आपने जो विरासत बनाई है, वह हमें प्रेरित करती रहेगी। बेहद सम्मान और आभार के साथ, धन्यवाद स्टीफन।

फ्लेमिंग के कार्यकाल में CSK ने जीते 7 टाइटल

न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 2008 के पहले सत्र में बतौर बल्लेबाज खेले। इसके बाद वो 2009 से 2026 तक (2015 और 2016 के सीजन में CSK पर बैन की वजह से राइजिंग पुणे सुपरजायंस के हेड कोच) टीम के हेड कोच रहे। इस दौरान फ्लेमिंग ने टीम को 7 खिताब दिलाए। जिसमें 5 आईपीएल टाइटल के साथ ही 2 चैंपियंस लीग के खिलाफ शामिल रहे। फ्लेमिंग के मार्गदर्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल जीता, तो वहीं 2010 और 2014 में चैंपियंस लीग का खिताब जीता।

चेन्नई सुपर किंग्स का नया हेड कोच कौन?

स्टीफन फ्लेमिंग के साथ सफर खत्म होने के बाद अब एक बड़ा सवाल ये है कि चेन्नई सुपर किंग्स का नया हेड कोच कौन होगा। वैसे फ्रेंचाइजी इस बारे में बहुत ही सोच-समझ कर फैसला लेगी, लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स की माने तो दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व हेड कोच रहे हेमांग बदानी का नाम सबसे आगे माना जा रहा है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 644 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में