CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL से आखिरी समय पर हटने वाले खिलाड़ियों पर भड़के Sunil Gavaskar, बोले– '2 साल का बैन काफी नहीं'; सख्त नियम की मांग

सुनील गावस्कर ने IPL ऑक्शन में बिकने के बाद आखिरी समय पर लीग से नाम वापस लेने वाले खिलाड़ियों पर नाराजगी जताई है और BCCI से 2 साल के बैन वाले नियम को और सख्त बनाने की मांग की है।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Sunil Gavaskar और Ben Duckett
Sunil Gavaskar और Ben Duckett

Sunil Gavaskar on IPL withdrawal rules: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने के कुछ दिनों पहले इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट ने अपना नाम वापस ले लिया और उन पर दो साल के बैन का खतरा मंडरा रहा है। डकेट को दिल्ली कैपिटल्स ने मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा था और उम्मीद थी कि इंग्लिश ओपनर टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहेगा लेकिन उन्होंने आखिरी समय पर अपना फैसला बदल लिया।

इस मामले को लेकर काफी चर्चा देखने को मिली और अब इस पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, साथ ही BCCI से खास अनुरोध भी किया है। गावस्कर का मानना है कि ऑक्शन में बिकने के बाद आईपीएल से अंतिम समय पर नाम वापस लेने वाले खिलाड़ियों के लिए दो साल का बैन काफी नहीं है और बोर्ड को इसके लिए ज्यादा सख्त नियम बनाने की जरूरत है। 

यह भी पढ़ें: Rohit Sharma के निशाने पर 5 बड़े माइलस्टोन, IPL 2026 में बन सकता है इतिहास

दरअसल, आईपीएल में कुछ समय से देखा गया है कि विदेशी खिलाड़ी ऑक्शन में बिकने के बाद, जब सीजन के शुरू होने की बारी आती है तो अपना नाम वापस ले लेते हैं। ऐसा ही कुछ इंग्लैंड के व्हाइट बॉल कप्तान हैरी ब्रूक ने आईपीएल 2025 के पहले किया था। ब्रूक भी दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे और इसके बाद उन्हें दो सीजन के लिए बैन कर दिया गया। दिल्ली की टीम के साथ दो बार ऐसा हो चुका है, जब किसी इंग्लिश खिलाड़ी ने आखिरी मौके पर टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया। 

IPL से आखिरी समय पर हटने वाले खिलाड़ियों को लेकर नियम को सख्त किया जाए 

दो साल के बैन का नियम होने के बावजूद, विदेशी खिलाड़ी कोई न कोई कारण बताकर आखिरी मौके पर आईपीएल से नाम वापस ले लेते हैं।  बेन डकेट ने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर पर ध्यान देने के लिए ऐसा किया लेकिन सुनील गावस्कर का मानना है कि अगर इंग्लिश ओपनर को द हंड्रेड में अच्छा कॉन्ट्रैक्ट न मिलता तो वो शायद भारतीय लीग से अपना नाम वापस न लेते। पूर्व खिलाड़ी ने BCCI से नियम को सख्त करने का अनुरोध किया है। 

इंडिया टुडे के साथ खास बातचीत में गावस्कर ने कहा, 

"यह एक मुश्किल सवाल है। अगर, बेन डकेट के लिए एशेज सीरीज अच्छी गई होती, और अगर उन्हें द हंड्रेड नीलामी में इतनी बड़ी रकम में नहीं खरीदा गया होता, तो शायद हालात कुछ और होते। यह समझा जा सकता है कि द हंड्रेड में अच्छी कीमत पर खरीदे जाने के बाद, वह शायद आईपीएल में न खेलने से खुश थे और उन्होंने कहा कि वह अपने इंग्लैंड टेस्ट करियर पर ध्यान देना चाहते हैं। लेकिन हां, बीसीसीआई को भी इस बारे में सोचना चाहिए कि क्या किया जाना चाहिए, क्योंकि दो साल का बैन स्पष्ट रूप से कारगर नहीं है। आपको कुछ ऐसा देखना होगा जिसका असर हो। जब तक इसका खिलाड़ी और आईपीएल में उसकी वापसी की संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ता, तब तक यह कारगर नहीं होगा।"

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में