CSE
Toss Index637.7 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 +2.49%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%Toss Index637.7 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 +2.49%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%
ताजा खबर

टीम इंडिया के नए हेड कोच का ऐलान, भारतीय दिग्गज को मिली जिम्मेदारी; स्टाफ में ये बड़े नाम भी शामिल

भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे को खत्म करने के बाद जिम्बाब्वे के दौरे पर जाएगी, जहां कोचिंग स्टाफ में नए चेहरों को मौका मिला है।

Team India tour of Zimbabwe
Team India tour of Zimbabwe

Team India Batting and Bowling Coaches for Zimbabwe Tour:  भारतीय क्रिकेट टीम के जिम्बाब्वे दौरे के लिए कोचिंग स्टाफ में 2 नए चेहरों को शामिल जोड़ा गया है। टीम इंडिया इस वक्त इंग्लैंड के दौरे पर है और इंग्लैंड का दौरा खत्म करते ही भारतीय टीम अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे की उड़ान भरेगी, जहां 23 जुलाई से मेजबान टीम के खिलाफ 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए सुनील जोशी और ऋषिकेश कानिटकर को मिली खास जिम्मेदारी

जिम्बाब्वे के दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ में 2 पूर्व खिलाड़ियों को जोड़ा गया है, जिसमें पूर्व स्पिन गेंदबाज सुनील जोशी टीम के बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ऋषिकेश कानिटकर को बल्लेबाजी कोच की कमान सौंपी गई है।

सुनील जोशी बॉलिंग और ऋषिकेश कानिटकर होंगे बैटिंग कोच

एबीपी न्यूज के सीनियर पत्रकार गौरव गुप्ता के अनुसार जिम्बाब्वे दौरे पर सुनील जोशी बॉलिंग कोच होंगे, जबकि ऋषिकेश कानिटकर बैटिंग कोच होंगे। साथ ही उनका मानना है कि भारतीय टीम के साथ एशियाई खेलों के दौरान भी यही कोच जिम्मेदारी संभालेंगे।

वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच

वहीं इस दौरे पर नेशनल क्रिकेट एकेडमी के चीफ वीवीएस लक्ष्मण भारतीय टीम के हेड कोच के रूप में जिम्ब्बावे जाएंगे। साथ ही लक्ष्मण ही एशियन गेम्स के दौरान भी ये जिम्मेदारी निभा सकते हैं। यानी साफ है कि इस दौरान टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ ही सितांशु कोटक, मोर्ने मोर्केल जैसे दिग्गजों को आराम दिया जा सकता है। यानी साफ है कि इस दौरान टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ ही सितांशु कोटक, मोर्ने मोर्केल जैसे दिग्गजों को जिम्बाब्वे दौरे के लिए आराम दिया जा सकता है। 

जबकि एशियन गेम्स और भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज के कुछ मैच एक साथ खेले जा सकते हैं, ऐसे में गौतम गंभीर टीम इंडिया के वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज में मुख्य कोचिंग स्टाफ ही इस जिम्मेदारी को संभालेगा।

 

टैग:India

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में