5 विदेशी खिलाड़ी जिन्होंने IPL में खेले हैं सबसे ज्यादा मैच
सुनील नरेन बतौर विदेशी खिलाड़ी आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में सबसे आगे निकल गए हैं। उन्होंने पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया है।

आईपीएल के 19वें सीजन का रोमांच शुरू हो गया है. टूर्नामेंट के पहले दोनों मैचों में जमकर चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिली। इस दौरान अनगिनत रिकॉर्ड्स की धज्जियां उड़ीं। IPL 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान पर उतरते ही एक खास उपलब्धि हासिल की।
दरअसल, नरेन आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए। उन्होंने अपने पूर्व साथी खिलाड़ी किरोन पोलार्ड को पछाड़ा। नरेन आईपीएल में 190 मुकाबले खेलने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी हैं। इस आर्टिकल में हम उन टॉप 5 विदेशी खिलाड़ियों का जिक्र करेंगे, जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेले हैं.
IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले टॉप-5 विदेशी खिलाड़ी
5. ड्वेन ब्रावो
ड्वेन ब्रावो आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं. उन्होंने आईपीएल करियर में मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात लायंस प्रतिनिधत्व किया और कुल 161 मैच खेले। इस दौरान ब्रावो ने 22.60 की औसत से 1560 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल रहे। गेंदबाजी में दाएं हाथ के ऑलराउंडर ने 183 विकेट झटके।
4. डेविड वॉर्नर
डेविड वॉर्नर इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं, जो मौजूदा समय में PSL 2026 में हिस्सा ले रहे हैं. वॉर्नर ने अपने आईपीएल करियर में 184 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 40 से अधिक की औसत से 6565 रन बनाए। वॉर्नर ने आईपीएल में 4 शतक और 62 अर्धशतक लगाए।
3. एबी डी विलियर्स
आईपीएल में जब सबसे चहेते विदेशी खिलाड़ियों का जिक्र होता है, तो एबी डी विलियर्स का नाम सबसे पहले लिया जाता है। डी विलियर्स ने आईपीएल के 14 सीजन खेले। इस दौरान उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स और RCB की जर्सी पहनी। डी विलियर्स ने 184 मुकाबले खेलने के बाद 3 सेंचुरी और 40 फिफ्टी की मदद से 5162 रन बनाए।
2. किरोन पोलार्ड
मुंबई इंडियंस के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर पोलार्ड बतौर विदेशी खिलाड़ी आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। पोलार्ड आईपीएल में सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए खेलते दिखे। उन्होंने 189 मुकाबलों में 3412 रन बनाए और 69 विकेट चटकाए।
1. सुनील नरेन
सुनील नरेन ने आईपीएल में अपना पहला सीजन 2012 में खेला था और मौजूदा समय में करियर का 15 सत्र खेल रहे हैं। नरेन ने अब तक 190 मैच खेले हैं और 17 से ऊपर की औसत 1780 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में दाएं हाथ के स्पिनर ने 25.65 की औसत से 193 विकेट अपने नाम किए हैं।




