CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%
ताजा खबर

IPL 2027: SRH के 5 खिलाड़ी, जिन्हें किया जा सकता है रिलीज

आईपीएल 2016 में जीत हासिल करने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को अगले खिताब का इंतजार है। वो 2027 के सीजन में इसे पूरा करने की कोशिश करेंगे।

Sunrisers Hyderabad
Sunrisers Hyderabad

SRH Predicted Released Players for IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग के 2027 के सत्र को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इस मेगा इवेंट के अगले सीजन से पहले फ्रेंचाइजियों ने ट्रेड से लेकर बाकी योजनाएं बनाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी अपने आपको तैयार करने में जुटी है और वो कई तरह के बदलाव कर सकती है।

सनराइजर्स हैदराबाद के 5 संभावित रिलीज खिलाड़ी

सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन पिछले 2 सीजन से कुछ खास नहीं कहा जा सकता है। पैट कमिंस की कप्तानी में हालांकि इस टीम ने 2026 के प्लेऑफ में प्रवेश जरूर किया था, लेकिन टीम में कुछ बदलाव की जरूरत है। ऐसे में वो अपनी टीम से कुछ खिलाड़ियों को बाहर कर सकती हैं।

चलिए इस आर्टिकल में आपको सनराइजर्स हैदराबाद के 5 संभावित रिलीज खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

हर्षल पटेल

आईपीएल के इतिहास में 2 बार पर्पल कैप की अपने नाम करने वाले तेज गेंदबाज हर्षल पटेल के लिए आईपीएल के पिछले कुछ सीजन काफी खराब रहे हैं। जब से सनराइजर्स हैदराबाद में उन्हें शामिल किया गया है, वहां उन्होंने बहुत ही निराश किया है। ऑरेंज आर्मी में अब नए युवा तेज गेंदबाज उभर रहे हैं, ऐसे में हर्षल पटेल को सनराइजर्स हैदराबाद अगले सीजन बरकरार रखे, वैसा मुश्किल ही दिख रहा है।

जयदेव उनादकट

भारतीय क्रिकेट टीम में खेल चुके तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट पिछले 2 सीजन से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से खेल रहे हैं। इस खिलाड़ी पर SRH ने काफी भरोसा जताया और उन्हें मौके दिए, लेकिन उन्होंने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया। जयदेव का प्रदर्शन दोनों ही सीजन इतना ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहा और इसी वजह से अब उन्हें शायद ही रिटेन किया जाएगा। ऐसे में जयदेव उनादकट सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में रिलीज खिलाड़ियों की सूची में सबसे आगे शामिल हो सकते हैं।

कामिंदु मेंडिस

श्रीलंका के ऑलराउंडर खिलाड़ी कमिंदु मेंडिस को काफी उम्मीदों के साथ टीम में रखा गया था, लेकिन टीम के कॉम्बिनेशन में उन्हें फिट होने का मौका ही नहीं मिल पाया। उन्हें जो मौके मिले हैं, वहां भी वो कुछ खास खेल नहीं दिखा सके। ऐसे में SRH उन्हें रिलीज कर सकती है। विदेशी स्लॉट की अहमियत को देखते हुए टीम किसी अधिक मैच विनर खिलाड़ी पर दांव लगा सकती है।

ब्रायडन कार्स

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पाले में आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में जोड़ा था। इस इंग्लिश खिलाड़ी से काफी उम्मीदें थीं। लेकिन चोट के साथ ही मौका मिलने पर खराब खेल की वजह से साधारण प्रदर्शन के कारण वह लगातार योगदान नहीं दे पाए। इस वजह से SRH विदेशी तेज गेंदबाजी विभाग में बदलाव कर सकती है और किसी नए विकल्प को शामिल करने के लिए उन्हें रिलीज कर सकती है।

स्मरण रविचन्द्रन

भारतीय क्रिकेट के युवा घरेलू बल्लेबाज स्मरण रविचंद्रन को सनराइजर्स हैदराबाद ने भविष्य के निवेश के रूप में जोड़ा गया था। उन्हें आईपीएल 2026 में जरूर कुछ मैच खेलने का मौका तो मिला, लेकिन उन्होंने इस दौरान कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ा। स्मरण रविचन्द्रन के इस साधारण खेल को देखने के बाद फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज कर ऑक्शन में बेहतर घरेलू बल्लेबाज तलाश सकती है।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में