CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%
ताजा खबर

3 कारणों से दूसरे T20I में इंग्लैंड से हारी टीम इंडिया, कप्तान अय्यर भी रहे जिम्मेदार

इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे T20I मैच में भारत को 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी। जानिए इस शिकस्त के 3 कारण।

Team India defeats reaosns
Team India defeats reaosns

Reason behind India's defeat in Manchester T20I: आयरलैंड के बाद, इंग्लैंड दौरे पर भी भारत की हार का सिलसिला जारी है। पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था लेकिन मैनचेस्टर में 4 जुलाई को हुए मैच में टीम इंडिया को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 190/7 का स्कोर खड़ा किया, जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवर में ही 191/6 का स्कोर बनाकर जीत हासिल कर ली। इस तरह सीरीज में श्रेयस अय्यर की टीम 0-1 से पिछड़ गई है। इस लेख में हम उन 3 कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे भारत को दूसरे टी20आई में हार झेलनी पड़ी।  

इन 3 कारणों से भारत को दूसरे T20I में हार का करना पड़ा सामना 

1. रवि बिश्नोई की खराब गेंदबाजी

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टी20आई लेग स्पिनर रवि बिश्नोई के लिए एक भयानक सपने की तरह रहा। उनके खिलाफ इंग्लिश बल्लेबाजों ने आक्रामक तेवर दिखाए और उनका जवाब बिश्नोई के पास बिल्कुल भी नहीं था। बिश्नोई ने तीन नो-बॉल भी डाले। उन्होंने चार ओवर में 15 के इकॉनमी रेट से 60 रन खर्च किए और एक भी विकेट नहीं ले पाए। बिश्नोई की ढीली गेंदबाजी से टीम इंडिया को काफी ज्यादा नुकसान हुआ। 

2. ईशान किशन की धीमी बल्लेबाजी 

भारत की हार का दूसरा अहम कारण नंबर-3 के बल्लेबाज ईशान किशन की धीमी बल्लेबाजी रही। भारत ने पहले छह ओवर में 65 रन बना लिए थे। यहां से कप्तान श्रेयस अय्यर ने आक्रामक अंदाज दिखाया, लेकिन ईशान जूझते नजर आए। उन्होंने अपनी पारी के बीच में छह चौके लगाए, लेकिन कभी फ्लो में नजर आए। ईशान ने 40 गेंदों का सामना किया और 122.50 की स्ट्राइक रेट से 49 रन बनाए। 

3. श्रेयस अय्यर की खराब कप्तानी 

सूर्यकुमार यादव को भारत के T20I कप्तान के रूप में रिप्लेस करने वाले श्रेयस अय्यर की कप्तानी मैनचेस्टर में काफी साधारण रही। अय्यर ने गेंदबाजों में बदलाव का फैसला सही से नहीं लिया। इसके अलावा रवि बिश्नोई को 17वां ओवर देना भी एक गलत फैसला साबित हुआ, जबकि अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा के ओवर बाकी थे। 

यह भी पढ़ें: ENG vs IND: भारत के खिलाफ इंग्लैंड की दूसरे T20I में 4 विकेट से जीत, बेथेल की जबरदस्त पारी; अय्यर की कप्तानी में तीसरी हार

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में