CSE
Toss Index588.7 +1.56%Match Index684.6 +4.27%TIX-SAWT26104.2 +4.16%TIX-SATO26103.4 +4.16%TIX-CPL2666.1 +1.56%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3606 GAW vs TKR +0.00%M3605 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3604 NAM vs SA +4.27%M3603 BT vs SNP −1.98%M3602 GAW vs SLK −0.17%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%Toss Index588.7 +1.56%Match Index684.6 +4.27%TIX-SAWT26104.2 +4.16%TIX-SATO26103.4 +4.16%TIX-CPL2666.1 +1.56%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3606 GAW vs TKR +0.00%M3605 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3604 NAM vs SA +4.27%M3603 BT vs SNP −1.98%M3602 GAW vs SLK −0.17%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%
ताजा खबर

54 महीनें राज करने के बाद टीम इंडिया की बादशाहत खत्म, T20I में नई किंग बनी ये टीम

भारतीय क्रिकेट टीम फरवरी, 2022 से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर-1 पर पहुंचा था, लेकिन अब करीब साढ़े साल बाद टीम इंडिया से सत्ता छिन गई है।

Team India Lost Number-1 T20I Rankings
Team India Lost Number-1 T20I Rankings

New King of T20I Rankings:  क्रिकेट की दुनिया में एक ऐसा दौर खत्म हो गया है, जहां पिछले 54 महीनों से टीम इंडिया का दबदबा कायम था। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लंबे समय तक नंबर-1 की कुर्सी पर बैठी भारतीय टीम अब इस सिंहासन से हट गई है और एक नई टीम ने दुनिया के सबसे बड़े टी20 ताकत का ताज अपने नाम कर लिया है।

इंग्लैंड ने टीम इंडिया की साढ़े चार साल की सत्ता को किया खत्म

साढ़े चार साल....या 54 महीनें या फिर यूं कहे 1600 दिन के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की बादशाह खत्म हो गई है और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड नया किंग बन गया है, जिसने भारत को 5 मैचों की टी20I सीरीज में 4-0 से मात देकर पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है।

इंग्लैंड से सीरीज हारकर टीम इंडिया से नंबर-1 का ताज छिना

साउथैंप्टन में भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला गया। इस मैच में भी टीम इंडिया की हार का सिलसिला जारी रहा और उन्हें इंग्लैंड के हाथों 56 रन से एक बड़ी हार मिली। ये सिर्फ एक हार नहीं बल्कि इससे सालों से चल रही सत्ता भी भारतीय क्रिकेट टीम ने खो दी और इस फॉर्मेट में अब इंग्लिश टीम ने राज शुरू कर दिया है।

फरवरी 2022 से टी20 इंटरनेशनल में पहले नंबर पर था भारत

भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जबरदस्त रूतबा चल रहा था और फरवरी 2022 के बाद से लगातार नंबर-1 का ताज अपने सिर पर सजा रखा था और इस दौरान कईं बड़ी टीमों को मात दी। टीम इंडिया ने इस दौरान लगातार 16 सीरीज और टूर्नामेंट में बिना हारे आगे बढ़ रही थी, लेकिन आखिरकार इनके लिए आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा कभी ना याद करने वाला साबित हुआ और यहां 7 में से 6 मैच हारकर अपनी पहले नंबर की कुर्सी से बेदखल हो गई है।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 267 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में