CSE
Toss Index637.7 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 +2.49%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%Toss Index637.7 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 +2.49%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%
ताजा खबर

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खतरें में पड़ी टीम इंडिया की ‘बादशाहत’, एक और हार से सालों के वर्चस्व को लगेगा झटका

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पहली बार कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर आयरलैंड के खिलाफ 2 मैच में हार के बाद इंग्लैंड सीरीज में 3 मैच गंवा चुके हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया को अब तक एक भी जीत नहीं मिली है।

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer

Team India's No. 1 crown in danger: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम का दबदबा नजर आया है। पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया ने जो कमाया है, वो उनके रूतबे की कहानी साफ तौर पर बयां करता है। लेकिन इंग्लैंड से मिली टी20 सीरीज में हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के सालों से चल रहे वर्चस्व को चुनौती मिलने लगी है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खतरे में पड़ा नंबर-1 का ताज

टी20 वर्ल्ड कप 2024 और इसके बाद 2026 में भी वर्ल्ड चैंपियन बनी टीम इंडिया की इस फॉर्मेट में तूती बोल रही थी, जहां हर एक विरोधी टीमें भारत के आगे पानी भरती नजर आ रही थी, लेकिन वर्ल्ड चैंपियन कप्तान सूर्यकुमार यादव को हटाया और श्रेयस अय्यरको कप्तान क्या बनाया, सालों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

इंग्लैंड से एक और हार के बाद भारत से छिन जाएगी नंबर-1 की कुर्सी

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहले तो आयरलैंड जैसी कमजोर टीम ने भारत को खदेड़ दिया और अब इंग्लिश टीम उस घाव को कुदेर रही है और ये जख्म अब नासूर बनता जा रहा है, क्योंकि इंग्लैंड से मिली टी20 सीरीज की हार के बाद टीम इंडिया की सालों से चल रही बादशाहत पर खतरा मंडराने लगा है।

फरवरी 2022 से टीम इंडिया टी20 रैंकिंग में नंबर-1 पर बरकरार

मैन इन ब्ल्यू फरवरी 2022 में इस फॉर्मेट में नंबर-1 बने। रोहित शर्मा से लेकर सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह जैसे कप्तानों ने टीम इंडिया की बादशाहत को बरकरार रखा, लेकिन श्रेयस अय्यर को कप्तानी मिलते ही इन सभी कप्तानों की मेहनत बेकार होती नजर आ रही है, क्योंकि अब एक और हार से भारतीय टीम के सिर पर सालों से सजे नंबर-1 के ताज को आंच आने वाली है।

खतरे में पड़ी 4 साल, 5 महीनों की बादशाहत

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज के आखिरी मैच को भारतीय टीम हारती है तो 4 साल और 5 महीनों से चला आ रहा वर्चस्व खत्म हो जाएगा। जिसको बनाने और बरकरार रखने में कई खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत छिपी है।

इसकी शुरुआत यूके के दौरे पर आयरलैंड टी20 सीरीज में हुई। भारतीय टीम इस सीरीज की शुरुआत से पहले 275 रैटिंग पॉइंट्स पर खड़ी थी। सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद 272 रैटिंग पॉइंट्स हो गया। इसके बाद इंग्लैंड से पहला मैच बारिश से धुलते ही ये स्कोर 269 हो गया और अब अगले लगातार 3 मैच की हार के बाद टीम इंडिया की रैटिंग 267 पर आ पहुंची है।

इंग्लैंड आखिरी मैच जीतकर बन जाएगी नंबर-1 टीम

इंग्लैंड की टीम भारत से सिर्फ 2 अंक पीछे 265 रैटिंग पॉइंट्स पर खड़ी है और अगरहैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लिश टीम साउथैंप्टन में होने वाले सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच को जीत लेती है व सीरीज में 4-0 की स्कोर करती है तो वो भारत को पीछे कर टी20 इंटरनेशनल मेंस रैकिंग में नंबर-1 हो जाएंगे और भारत की बादशाहत खत्म हो जाएगी।

 

 

 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में