CSE
Toss Index588.7 +1.56%Match Index684.6 +4.27%TIX-SAWT26104.2 +4.16%TIX-SATO26103.4 +4.16%TIX-CPL2666.1 +1.56%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3606 GAW vs TKR +0.00%M3605 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3604 NAM vs SA +4.27%M3603 BT vs SNP −1.98%M3602 GAW vs SLK −0.17%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%Toss Index588.7 +1.56%Match Index684.6 +4.27%TIX-SAWT26104.2 +4.16%TIX-SATO26103.4 +4.16%TIX-CPL2666.1 +1.56%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3606 GAW vs TKR +0.00%M3605 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3604 NAM vs SA +4.27%M3603 BT vs SNP −1.98%M3602 GAW vs SLK −0.17%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%
ताजा खबर

इंग्लैंड सीरीज खत्म... अब कहां खेलेगी टीम इंडिया? जानिए 2026 के बाकी T20I का पूरा हिसाब

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 0-4 से हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद अब इस साल भारत को कुछ और प्रमुख टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है।

Indian Cricket Team
Indian Cricket Team

Team India schedule for remaining T20I 2026: भारतीय क्रिकेट टीम की कड़वी यादों के साथ इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म हो गई है। भारतीय टीम के यूके के दौरे पर आयरलैंड से 0-2 की क्लीन स्वीप के बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम इंडिया 5 मैचों की टी20 सीरीज 0-4 से हार गई है। इसके बाद अब दोनों ही टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

इंग्लैंड सीरीज के बाद 2026 में कैसा है टीम इंडिया का टी20 शेड्यूल

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होने के बाद अब इस शॉर्टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया का 2026 में आगे का शेड्यूल क्या होगा, ये देखना बहुत ही दिलचस्प है, तो चलिए इस आर्टिकल में आपको टीम इंडिया का इस साल का टी20 इंटरनेशनल में पूरा शेड्यूल बताते हैं।

जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाएगी 3 मैचों की टी20 सीरीज

टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के खत्म होने के बाद जिम्बाब्वे के दौरे पर जाएगी। वहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी। यहां दौरे की शुरुआत 23 जुलाई से होगी और इसके बाद 25 जुलाई और 26 जुलाई को 2 अन्य मैच खेले जाएंगे।

वेस्टइंडीज की टीम अक्टूबर में भारत से खेलेगी 5 टी20I  मैच

सितंबर-अक्टूबर के दौरान वेस्टइंडीज की टीम भारत का दौरा करेगी। कैरेबियाई टीम भारत के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के अलावा 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी। इस सीरीज की बात करें तो 6 अक्टूबर से आगाज होगा। सीरीज के अन्य मैच 9 अक्टूबर, 11 अक्टूबर, 14 अक्टूबर के बाद 17 अक्टूबर को आखिरी मैच खेला जाएगा।

अक्टूबर-नवंबर में भारतीय टीम करेगी न्यूजीलैंड दौरा

वेस्टइंडीज की मेजबानी खत्म होते ही टीम इंडिया न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरेगी। वहां एक बड़ा दौरा होने वाला है। दौरे की शुरुआत 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से होगा। दोनों ही टीमों के बीच 22 अक्टूबर को पहला टी20 इंटरनेशनल मैच होगा, इसके बाद 24 अक्टूबर को दूसरा, 27 अक्टूबर को तीसरा और 30 अक्टूबर को चौथा टी20 मैच खेला जाएगा, वहीं 1 नवंबर को सीरीज का आखिरी मैच होगा।

दिसंबर के आखिर में श्रीलंका से घर में होगी 3 मैचों की टी20 सीरीज

साल के अंत में श्रीलंकाई टीम भारत के दौरे पर आएगी और 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी। दोनों ही टीमों के बीच 22 दिसंबर से इस सीरीज की शुरुआत होगी। इसके बाद 24 दिसंबर को सीरीज का दूसरा और 27 दिसंबर को आखिरी मुकाबला खेला जाएगा।

 

 

 

 

टैग:India

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में