CSE
Toss Index543.6 −3.11%Match Index764.8 +4.27%TIX-CPL2663.5 −3.11%TIX-AVII26101.7 +1.66%TIX-SAWT26111.1 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3612 ML vs UAE +0.00%M3611 BT vs GAW +0.00%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%M3607 BT vs JK −1.29%M3606 GAW vs TKR −0.17%M3605 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3604 NAM vs SA +4.27%M3603 BT vs SNP −1.98%Toss Index543.6 −3.11%Match Index764.8 +4.27%TIX-CPL2663.5 −3.11%TIX-AVII26101.7 +1.66%TIX-SAWT26111.1 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3612 ML vs UAE +0.00%M3611 BT vs GAW +0.00%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%M3607 BT vs JK −1.29%M3606 GAW vs TKR −0.17%M3605 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3604 NAM vs SA +4.27%M3603 BT vs SNP −1.98%
ताजा खबर

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-15 बल्लेबाज

वनडे क्रिकेट इतिहास में एक से एक दिग्गज बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने शतकों की झड़ी लगाई है। इस सूची में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है।

Most centuries in ODIs
Most centuries in ODIs

Most centuries in ODIs:  इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी क्रिकेटर के लिए शतक बनाना एक बहुत बड़ा सपना होता है। एक बल्लेबाज हमेशा ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 डिजिट आंकड़े हो हर हाल में हासिल करना चाहता है। बात जब क्रिकेट के 50 ओवर फॉर्मेट यानी वनडे क्रिकेट की करें तो इसमें भी शतक लगाना किसी उपलब्धि से कम नहीं माना जाता है।

वनडे क्रिकेट में शतकों की रेस 

वनडे क्रिकेट फॉर्मेट में एक से एक शतकवीर बल्लेबाज हैं, जिन्होंने बहुत सारे शतकों की फेहरिस्त खड़ी है। वनडे क्रिकेट में सैक़ड़ों बल्लेबाजों ने शतक लगाया है, लेकिन कुछ ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने शतक के मामले में इस फॉर्मेट में इतिहास रचा है।

भारतीय बल्लेबाजों का रहा है जबरदस्त दबदबा

वनडे क्रिकेट फॉर्मेट में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा रहा है, जिन्होंने पूरी दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों को शतक बनाने के मामले में दिखाया है कि उनका कोई सानी नहीं है। इस खास आर्टिकल में हम आपको वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-15 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।

विराट कोहली के नाम है सबसे ज्यादा शकत का रिकॉर्ड

50-50 ओवर्स फॉर्मेट में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर लंबे समय तक शतकों के शहंशाह रहे थे। सचिन के इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को भारत के ही सेंचुरी किंग कहे जाने वाले विराट कोहली ने तोड़ा। किंग कोहली इस वक्त वनडे क्रिकेट में शतकों में सबसे आगे हैं।

सचिन तेंदुलकर दूसरे और रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 2023 के वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पार किया और उनके नाम इस समय सबसे ज्यादा 54 शतक हैं। इसी फेहरिस्त में दूसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 49 शतक बनाएं। सबसे ज्यादा वनडे शतक में विराट, सचिन के बाद तीसरे स्थान पर भी भारतीय हैं, जहां रोहित शर्मा 33 शतकों के साथ खड़े हैं।

भारत के 4 व श्रीलंका-दक्षिण अफ्रीका के 2-2 बल्लेबाज लिस्ट का हिस्सा

सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले टॉप-15 बल्लेबाजों की बात करें तो इस लिस्ट में विराट, सचिन सहित भारत के 4 बल्लेबाज मौजूद हैं, तो वहीं श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के 3-3 बल्लेबाज खड़े हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग के साथ डेविड व़ॉर्नर भी इस लिस्ट में हैं। पाकिस्तान के 2 और वेस्टइंडीज को 1 बल्लेबाज हैं।

वनडे में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

 

रैंक

बल्लेबाज

टीम

मैच

शतक

1.

विराट कोहली

भारत

311

54

2.

सचिन तेंदुलकर

भारत

463

49

3.

रोहित शर्मा

भारत

282

33

4.

रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया

375

30

5.

सनथ जयसूर्या

श्रीलंका

445

28

6.

हाशिम अमला

दक्षिण अफ्रीका

181

27

7.

एबी डिविलियर्स

दक्षिण अफ्रीका

228

25

8.

क्रिस गेल

वेस्टइंडीज

301

25

9.

कुमार संगकारा

श्रीलंका

404

25

10.

डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया

161

22

11.

सौरव गांगुली

भारत

311

22

12.

तिलकरत्ने दिलशान

श्रीलंका

330

22

13.

हर्षल गिब्स

दक्षिण अफ्रीका

248

21

14.

बाबर आजम

पाकिस्तान

136

20

15.

सईद अनवर

पाकिस्तान

247

20

 

 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में