WTC में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले 5 कप्तान
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत 2019 से हुई। इसके बाद से यहां कईं दिग्गज कप्तानों ने अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया, जिसमें सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले कप्तान की पूरी लिस्ट।

Captains with the Most Wins in the WTC: टेस्ट क्रिकेट को और ज्यादा रोमांचक बनाने और बाइलेट्रल सीरीज को एक बड़ी प्रतिस्पर्धा का रूप देने के मकसद से आईसीसी ने 2019 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की शुरुआत हुई थी। इस टूर्नामेंट ने टेस्ट क्रिकेट को एक नई पहचान दी, जहां हर सीरीज और हर मुकाबले का नतीजा फाइनल की रेस में टीमों की स्थिति को प्रभावित करता है। इस फॉर्मेट में सिर्फ खिलाड़ियों का प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि कप्तान की रणनीति, सही समय पर लिए गए फैसले, गेंदबाजों का इस्तेमाल और मुश्किल परिस्थितियों में टीम को संभालने की क्षमता भी बेहद अहम हो जाती है।
यहां कप्तान की भूमिका को लेकर एक अहम बात यह भी है कि टेस्ट क्रिकेट में जीत हासिल करना सिर्फ खिलाड़ियों की व्यक्तिगत प्रतिभा पर निर्भर नहीं करता, बल्कि कप्तान की सूझबूझ और मैदान पर लिए गए फैसले भी नतीजे तय करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले टॉप-5 कप्तानों के बारे में।
#1. पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) – 26 जीत
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज पैट कमिंस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। कमिंस ने अपनी कप्तानी में अब तक 26 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। उनकी अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए WTC का खिताब भी अपने नाम किया है।
#2. बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) – 21 जीत
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। स्टोक्स ने अपनी आक्रामक कप्तानी और बेखौफ क्रिकेट खेलने की रणनीति से इंग्लिश टीम की टेस्ट क्रिकेट में नई पहचान बनाई है। उनके नेतृत्व में इंग्लैंड ने WTC में अब तक 21 मुकाबले जीते हैं।
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। रूट ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इंग्लैंड की कप्तानी करते हुए 15 मुकाबलों में जीत हासिल की है। उनकी कप्तानी के दौरान इंग्लैंड ने कई यादगार मुकाबले जीते, हालांकि टीम को निरंतरता बनाए रखने के लिए काफी संघर्ष भी करना पड़ा।
यह भी पढ़े- दादा की अकड़ या आत्मसम्मान? मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ सौरव गांगुली के विवाद की अनसुनी कहानी
#4. विराट कोहली (भारत) – 14 जीत
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। कोहली ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की कप्तानी करते हुए 14 मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने विदेशी सरजमीं पर भी अपनी धाक जमाई और टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक अंदाज को नई पहचान दी।
#5. टेम्बा बावुमा (दक्षिण अफ्रीका) – 14 जीत
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने WTC में अपनी कप्तानी के दौरान 14 मुकाबलों में जीत हासिल की है। हालांकि, इस सूची में सबसे खास बात उनका जीत प्रतिशत है। बावुमा का जीत प्रतिशत 86.66% है, जो टॉप-5 कप्तानों में सबसे ज्यादा है। यानी जीत के मामले में वह भले ही बाकी कप्तानों से पीछे हों, लेकिन सफलता के प्रतिशत में उन्होंने सभी को पछाड़ रखा है।




