ताजा खबर

ODI क्रिकेट में बिना खाता खोले गंवाए शुरुआती 3 विकेट, जानिए उन 5 मैचों की पूरी कहानी

वनडे क्रिकेट इतिहास में कभी-कभी किसी टीम की शुरुआत ऐसी हो जाती है कि वो कभी अपने नाम ऐसा नहीं चाहेंगे। इस फॉर्मेट में कुछ मैचों में किसी टीम ने पहले ही ओवर में गंवाएं 3 से ज्यादा विकेट।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 5 मिनट पढ़ें
ODI Cricket
ODI Cricket

ODI Cricket: क्रिकेट में कभी कभार गेंदबाजों का ऐसा दबदबा देखने को मिलता है कि वो किसी टीम की बैटिंग यूनिट को पहले ही ओवर में ध्वस्त कर देते हैं। ऐसा कभी-कभी देखने को मिलता रहता है। वनडे क्रिकेट में किसी भी टीम के लिए इससे खराब शुरुआत शायद ही कुछ हो सकती है, जब स्कोरबोर्ड पर एक भी रन न जुड़ा हो और तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हों। क्रिकेट के इतिहास में ऐसा बेहद कम देखने को मिला है, लेकिन इस अनचाहे रिकॉर्ड की लिस्ट में अब एक और बड़ी टीम का नाम जुड़ गया है। 

पाकिस्तान से लेकर ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश तक इस शर्मनाक स्थिति का सामना कर चुके हैं। आइए जानते हैं वनडे क्रिकेट में कौन-कौन सी 5 टीमें बिना खाता खोले अपने शुरुआती तीन विकेट गंवा चुकी हैं।

#1. पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड – 11 जून 1983, एजबेस्टन

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

इस अनचाहे रिकॉर्ड की शुरुआत 1983 वनडे वर्ल्ड कप में हुई थी। 11 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज रिचर्ड हेडली ने पारी की पहली गेंद पर मोहसिन खान को LBW आउट कर दिया। इसके बाद दूसरी गेंद पर इयान चैटफील्ड की जगह गेंदबाजी कर रहे लांस केर्न्स ने मुदस्सर नजर को विकेटकीपर वॉरेन लीस के हाथों कैच करा दिया। वहीं तीसरी गेंद पर हेडली ने जहीर अब्बास को बोल्ड कर पाकिस्तान का स्कोर 0/3 कर दिया। यानी पाकिस्तान ने पारी की पहली तीन गेंदों पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए।

#2. पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका – 2 नवंबर 1997, लाहौर

पाकिस्तान की टीम दूसरी बार इस शर्मनाक रिकॉर्ड का हिस्सा साल 1997 में बनी। 2 नवंबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के शुरुआती तीन विकेट बिना कोई रन बनाए गिर गए। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज शॉन पोलॉक ने सबसे पहले सईद अनवर को कैच आउट कराया। इसके बाद आमेर सोहेल LBW हुए और इजाज अहमद भी LBW होकर पवेलियन लौट गए। इन तीनों विकेटों के पीछे शॉन पोलॉक का हाथ था। इस तरह पाकिस्तान ने एक बार फिर 0 रन पर तीन विकेट गंवाने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

#3. बांग्लादेश बनाम श्रीलंका – 14 फरवरी 2003, पीटरमैरिट्जबर्ग

2003 वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की टीम को श्रीलंका के खिलाफ ऐसी शुरुआत मिली, जिसे क्रिकेट इतिहास में आज भी याद किया जाता है। 14 फरवरी को साउथ अफ्रीका के पीटरमैरिट्जबर्ग स्थित सिटी ओवल मैदान पर श्रीलंका के तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने पहले ही ओवर में कहर बरपा दिया। उन्होंने पहली गेंद पर हनान सरकार, दूसरी गेंद पर मोहम्मद अशरफुल और तीसरी गेंद पर एहसानुल हक को आउट करके हैट्रिक पूरी की। इसके बाद पांचवीं गेंद पर वास ने सनवार हुसैन को भी LBW कर दिया। यानी बांग्लादेश ने पहले ओवर में ही 0 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। यह वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे खतरनाक शुरुआती स्पेल में से एक था। 

#4. ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश – 11 जून 2026, मीरपुर

साल 2026 में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम भी इस अनचाहे रिकॉर्ड का शिकार बन गई। 11 जून को मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई। तस्कीन अहमद ने पारी के चौथे गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट को बोल्ड कर दिया। इसके बाद अगले ओवर की पहली गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान ने कूपर कोनोली को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर मुस्तफिजुर ने मैट रेनशॉ को भी विकेटकीपर के हाथों कैच आउट करा दिया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने दो ओवर के भीतर ही बिना कोई रन बनाए तीन विकेट गंवा दिए। यह कंगारू टीम के वनडे इतिहास की सबसे खराब शुरुआत में से एक रही। 

यह भी पढ़े- 8 साल बाद फिर भड़का सैंडपेपर कांड! ख्वाजा के खुलासे पर कमिंस बोले- 'वह 100 फीसदी झूठ बोल रहा है'

5. भारत बनाम न्यूजीलैंड – 13 नवंबर 2026, माउंट माउंगानुई

इस लिस्ट में अब भारतीय टीम का नाम भी शामिल हो गया है। 13 नवंबर 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेले गए चौथे वनडे में भारत 334 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरा। लेकिन मैट हेनरी ने पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा को फिन एलन के हाथों कैच करा दिया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर विराट कोहली बोल्ड हो गए, जबकि छठी और आखिरी गेंद पर हेनरी ने कप्तान श्रेयस अय्यर को LBW आउट कर दिया। इस तरह भारत ने पारी के पहले ही ओवर में बिना कोई रन बनाए तीन विकेट गंवा दिए। यह भारतीय वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ। हेनरी ने अपने पहले ही ओवर में तीनों बड़े बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर न्यूजीलैंड को शानदार शुरुआत दिलाई।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में